Breaking News

शादी में श्रीदेवी अपने सबसे फेवरेट designer की ड्रेस में दिखी थी

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी दुबई जिस शादी में जोरशोर से हिस्‍सा ले रही थी और नाच-गा रही थी, उसमें उन्होंने अपने सबसे फेवरेट फैशन designer मनीष मल्होत्रा के डिजाइन की हुई ड्रेस पहन रखी थी। इसके साथ इस मौके पर उनके साथ मनीष मल्होत्रा और करण जौहर भी उनके साथ थे। बोनी कपूर के भांजे की इस शादी में बॉलीवुड के कई दिग्‍गज एक्‍टर्स भी शामिल थे।कपूर और मारवाह परिवार के सदस्‍यों के साथ ही करिश्‍मा कपूर, अभिषेक बच्‍चन, जया बच्‍चन, आथिया शेट्टी, मनीष मल्‍होत्रा, जैकी भगनानी जैसे कई बॉलीवुड सितारे भी यहां मौजूद थे। इस शादी में श्रीदेवी और उनकी बेटी खुशी कपूर ने मनीष मल्‍होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस ही पहनी थी।

  • मनीष मल्‍होत्रा, श्रीदेवी के काफी करीबी थे।
  • श्रीदेवी अक्‍सर उन्‍हीं के डिजाइन किए हुए ड्रेसेस में नजर आती थीं।

designer मनीष ने कहा कि उनकी कमी से नहीं उबर पाउंगा

Sridevi's

मनीष मल्‍होत्रा ने कहा कि उनकी कमी हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि मैं इस नुकसान से कभी उबर नहीं पाउंगा।

  • 1963 में जन्मी श्रीदेवी ने 1967 में एक बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
  • श्रीदेवी को 2013 में चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
  • वह आखिरी बार फिल्म ‘मॉम’ में नजर आईं थी।……… स्मृति शेष

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...