Breaking News

सपा ने धूमधाम से मनाया “नेता जी” का 81वां जन्मदिन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिवस आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों समेत उत्तराखण्ड में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गरीबों में फल एवं भोजन भी बांटा गया। शहर में कई स्थानों पर केक काटकर तथा लड्डू बांटकर जन्मदिन मनाया गया। समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में आज हजारों कार्यकर्ताओं और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रसिद्ध कवि एवं हिन्दी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने केक काटा और मुलायम सिंह के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर मौजूद रहे डॉ. राममनोहर लोहिया के सहयोगी लज्जाराम शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी।

मुलायम सिंह यादव ने अपने सम्मान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके जन्मदिन के अतिरिक्त अब असहाय, बेसहारा आदमी और गरीब कार्यकर्ता का भी जन्मदिन मनाया जाना चाहिए। वे स्वयं भी ऐसे कार्यक्रम में जाना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि अन्याय का विरोध और न्याय का साथ देकर हम जनता में अपनी पैठ बना सकते है। उन्होंने कहा नौजवान को उन जैसा बनना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज MLC जगजीवन प्रसाद ने सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ल द्वारा निराला नगर में विकलांग एवं नेत्रहीन बच्चों के बीच केक काटा गया और उन्होंने फल तथा मिठाई बांटी। पार्षद धवन बंटी तथा देवेन्द्र सिंह जीतू ने मेडिकल कालेज में केक काटकर जन्म दिन मनाया और मरीजों में भोजन वितरित किया। दिलीप कुमार कमलापुरी ने पार्टी कार्यालय के बाहर गरीबों में फल मिठाई बांटी। हनुमान सेतु पर भी फल वितरण किया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच केक काटा गया, मिठाई बांटी गई। सर्वश्री अनिल सिंह वीरू, रामसिंह राणा, अवनीश कुमार यादव, महेन्द्र यादव आदर्श, अश्विनी वर्मा ने जन्मदिन की बधाई दी। आलमबाग वार्ड में डाॅ. गोविन्द राम ने साथियों के साथ जन्मदिन मनाया।

श्री यादव को राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद, महासचिव अनिल दुबे ने भी बधाई दी। इसके साथ ही उत्तराखण्ड में भी केक काटकर उनका जन्म दिन मनाया गया। उत्तराखण्ड के विधायक राजेश शुक्ला ने बधाई दी। सम्भल में डाॅ. राजपाल कश्यप ने भी जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रख्यात समाजवादी नेता राम सेवक यादव के जीवन पर लेखक डाॅ. पवन कुमार द्वारा लिखित पुस्तक “समाजवाद के प्रयोगधर्मी नायक- रामसेवक यादव” पुस्तक का विमोचन किया। रामसेवक यादव के पुत्र अमिताभ सिंह के साथ राजेश यादव एमएलसी, राम मगन रावत पूर्व विधायक तथा राम कैलाश धीमान, राम पाल यादव तथा चक्खन यादव भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

नेता जी को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से धर्मेन्द्र यादव, दाऊद अहमद (पूर्व सांसद), अहमद हसन (पूर्व मंत्री), इन्द्रजीत सरोज (पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव), पूर्व मंत्री नारद राय, मनोज पाण्डेय एवं अरविन्द सिंह गोप, डाॅ. मधु गुप्ता, आनन्द भदौरिया, सुनील यादव साजन, संतोष यादव सनी, राजेश यादव, उदयवीर सिंह, एस.आर.एस. यादव, आशू मलिक (सभी MLC), राम आसरे विश्वकर्मा, सुधीर यादव, शंकरी सिंह, अनीसुर्रहमान, मनीष रावत पूर्व विधायक, अमरेश पुष्कर विधायक, राजेश यादव, पीड़ी तिवारी, मोo एबाद, दिग्विजय सिंह देव, राम सिंह राणा, विजय सिंह यादव, राम सागर यादव, राम शंकर यादव, जूही सिंह, सुशील दीक्षित, मुकेश शुक्ला, राज कुमार मिश्रा, पवन मनोचा, जगदेव यादव, नवल किशोर टण्डन, राधेश्याम मिश्रा, अब्दुल्ला नदवा, श्रीमती मीरा वर्धन, श्रीमती गीता सिंह, सौरभ यादव, अरशद खान, अनुराग यादव दीपू, फ्रेंक हुजूर, मुक्ता सिंह, मनीश सिंह, श्रीमती आशालता सिंह, अर्पणा जैन, शीला सिंह, प्रियंका सेन, गीता पाण्डेय, नाहिद बेग, रोमिला नीलम सिंह, साधना वर्मा, तारा चंद, दीपक रंजन, डाॅ. फिदा हुसेन अंसारी, विनोद सविता, सुभाष यादव, सुरेश चौहान, दानिस सिद्दीकी, सागर धानुक, सर्वेश यादव, शशी पाठक, मीना यादव, शर्मिला महाजन, नसरीन फातिमा, सुरैया सिद्दीकी, रजिया नवाज़, फरहाना, विद्या यादव, रश्मि पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह पोनिया, वंदना चतुर्वेदी, चन्द्रिका पाल, डाॅ. अखिलेश पटेल, सतीश शर्मा, राजेश पाण्डेय, सलाउद्दीन मंसूरी, डाॅ. अजीज खान, डाॅ. मगरूब कुरैशी, डाॅ. नरेन्द्र यादव, सुशीला राजभर, ऊषा रावत, गुंजन यादव, सुरैया, पूनम यादव, सुनिधि चैधरी, मीनू यादव, प्रीति तिवारी, हाजी मोहम्मद इस्लामुद्दीन, विक्रमनाथ वंशी, संजय श्रीवास्तव, पूजा यादव, रेखा वर्मा, रूबी खान, लज्जावती आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

About Samar Saleel

Check Also

खुन खुनजी गर्ल्स पीजी कॉलेज में AdMad का आयोजन

लखनऊ। आज खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा कॉलेज परिसर में ...