Breaking News

शुगर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बासी रोटी का सेवन है काफी कारगर, जानिये इसके अन्य लाभ

घरेलू नुस्खे कई बार वो काम कर जाते हैं जो कई बीमारियों का जड़ से खात्मा कर देते हैं। ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है बासी रोटी का। दरअसल आप सभी ने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि रात का बचा खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है। लेकिन बात अगर गेंहू की रोटी की करें तो आप रात की बची बासी रोटी बिना किसी डर के साथ खा सकते हैं। रात की बची रोटी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं, जिसकी वजह से भोजन पचने में आसानी रहती है। रोज सुबह बासी रोटी दूध के साथ खाने से शरीर के कई रोग भी ठीक हो जाते हैं। आइए जानते हैं बासी रोटी खाने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती हैं और आपको किस तरह से इसे खाना है।

डायबिटीज
शुगर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बासी रोटी काफी कारगर होती है। इसके लिए हर रोज फीके दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करें। ऐसा करने से व्यक्ति का शुगर कंट्रोल रहता है। यही नहीं बासी रोटी को ठंडे दूध में यदि 10 मिनट भिगोने के बाद खाते हैं तो इसके फायदे ज्यादा होते हैं। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

ब्लड प्रेशर
ठंडे दूध में बासी रोटी 10 मिनट तक भिगोकर रख दें। दूध में भिगी हुई इस रोटी को सुबह नाश्ते में खाएं। अपनी पसंद के अनुसार दूध वाली इस रोटी में आप चीनी भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति की हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है। इसके अलावा ऐसा करने से गर्मियों में शरीर का तापमान भी सही बना रहता है।

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...