Breaking News

शादी का झांसा देकर पुलिसकर्मी ने किया महिला का शोषण

लखनऊ। अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में शादी का झांसा देकर सिपाही ने 11 साल तक महिला से संबंध बनाए। अब अन्य जगह से शादी कर रहा है। गुरुवार को पीड़िता ने एसपी क्राइम से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मामले की जांच सीओ द्वितीय को सौंपी है।

एसपी क्राइम को संबोधित प्रार्थना पत्र में महिला ने कहा है कि उसका पति चालक है। परिवार में दो बच्चे हैं। 11 साल पहले उसकी मुलाकात गांधी पार्क थाने में तैनात सिपाही से हो गई थी। सिपाही ने जिस मकान में महिला रहती थी, उसी मकान में कमरा किराए पर ले लिया।

आरोप है कि सिपाही शादी का झांसा देकर 11 साल तक दुष्कर्म करता रहा। महिला के प्रेम संबंधों की जानकारी पति को हुई तो परिवार में विवाद हो गया। अब आरोपी सिपाही शादी कर रहा है। इस बात की भनक लगी तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। 30 जनवरी को आरोपी सिपाही महिला के घर पर आ गया और दुष्कर्म किया विरोध करने पर मारपीट कर धमकी दे डाली। वर्तमान में सिपाही की तैनाती खैर थाने में है। इस संबंध में एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार ने सीओ द्वितीय पंकज कुमार श्रीवास्तव को प्रकरण की जांच सौंपी है।

About Samar Saleel

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...