Breaking News

Amroha : पकड़ा गया सीरियल रेपिस्ट, कर चुका है सात रेप

अमरोहा। यूपी पुलिस ने Amroha अमरोहा से एक सीरियल रेपिस्ट बबूल को गिरफ्तार किया है। जिसके नाम एक-दो नहीं बल्कि कुल 7 बलात्कारों का मामला दर्ज है। पुलिस के पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया लिया है। उसने अपनी दरिंदगी की ऐसी घटना सुनाई कि पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गये। बताया जा रहा है कि बबूल ने 2009 में पहला रेप किया था। पुलिस आरोपी पर रासुका के तहत कार्यवाही की तयारी कर रही है।

आरोपी को पुलिस ने Amroha से

पुलिस ने Amroha से बबूल नामक इस आरोपी को पकड़ा है इस पर 2009 से अब तक एक-दो नहीं बल्कि उस पर रेप के कुल 7 मामले दर्ज हैं। हसनपुर कोतवाली के गांव घंसूरपुर का रहने वाला बबलू देखने में बड़ा मासूम लगता है। उसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह ऐसा दुष्कर्म कर सकता है। मंगलवार को आरोपी को पुलिस ने बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार किया। उसके बाद पूछताछ में वो धीरे-धीरे सभी चिठ्ठे खोलता चला गया। आरोपी ने बताया कि जो भी किशोरी, युवती, महिला उसे अकेली दिखाती वो उसको अपने हवस का शिकार बना लेता था। उसने कहा कि उसे याद भी नहीं उसने अब तक कितने बलात्कार किये हैं।

17 साल की उम्र में पहला रेप

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक बबलू ने 2009 में पहली बार अपनी गांव की एक महिला से दुष्कर्म किया। जिस वक्त वो मात्र 17 साल का था। जिसके बाद पंचायत में उसके ऊपर कोई सख्त कार्यवाही नहीं की गयी। उसे नाबालिग बताकर माफ कर दिया गया। जिसके बाद उसने एक के बाद एक कई महिलाओं को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया। पुलिस उसके खिलाफ नए कड़े सबूतों को इकठ्ठा कर रही है।

हवस का शिकार बना

बबूल के बारे में आई जानकारी के मुताबिक बबूल ने अपने परिवार के महिलाओं को भी हवस का शिकार बना चुका है। उसने अपनी भाभी को शिकार बनाने के लिए अपने भाई को जेल भेजवाया था। अवैध शराब बनाने के इलजाम में फंसवा कर भाई को जेल भेजवा दिया। बबूल के पिता ने पुलिस से कहा है कि इसे फांसी दे दो या इसको गोली मार दो।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...