Breaking News

Amanwa : सदर विधायक अदिति सिंह क्षेत्र की जनता से हुई रूबरू

रायबरेली। कांग्रेस की जनलोकप्रिय सदर विधायक अदिति सिंह ने सघन जनसंपर्क कर जनता की जनसमस्याओं का निवारण कर रहीं है। बुधवार को सदर विधायक अदिति सिंह अमांवा Amanwa विकास खण्ड के सिधौना, मोटा का पुरवा, कोडरा अहिरन, रुकुनपुर एवं बहादुर नगर में भ्रमण किया।

इसे भी पढ़ें – Bhopa Bazaar : बीडीओ ने किया निरीक्षण, जल्द कार्यवाही के निर्देश

Amanwa में जनता का सुख-दुःख बांटने के लिए जनता के बीच..

सदर विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को अमांवा विकास खण्ड पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्तागणों ने सदर विधायक का जोरदार स्वागत किया।

एक सच्चे जनप्रतिनिधि को जब भी समय मिले अपने क्षेत्र की जनता से मिलते रहना चाहिए। यह सोच पूर्व सदर विधायक अखिलेश कुमार सिंह की है : अदिति सिंह

उन्हीं के पदचिन्हो पर चलते हुए सदर विधायक अदिति सिंह भी अपनी क्षेत्र की जनता का हाल-चाल जानने व सुख-दुःख बांटने के लिए जनता के बीच पहुँच रहीं हैं।

जनसुविधा को उपलब्ध कराये जाने हेतु दिए निर्देश

जनसंपर्क के दौरान अदिति सिंह द्वारा ग्रामसभा कोडरा अहिरन एवं बहादुर नगर में जनसुविधा को ध्यान में रखकर एक कदम पुलिया निर्माण, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, सड़कों की मरम्मत आदि व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही जनहित योजनाओं को क्षेत्र की जनता तक आसानी से पंहुचाने हेतु क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को हमेशा जनता के साथ रहकर उनकी समस्याओं के तत्काल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया।

इसे भी पढ़ें – Aditi Singh : सदर विधायक ने बड़े मंगल पर बांटा प्रसाद

दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

बदरीनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, हेमकुंड साहिब में जमी 10 फीट बर्फ

उत्तराखंड में मौसम बार-बार बदल रहा है। दिन में गर्मी तो रात को हल्की ठंड ...