Breaking News

देश के विकास में योगदान दें विद्यार्थी- राज्यपाल

लखनऊ। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया है। उन्होने कहा कि वैश्विक और राष्ट्रिय स्तर पर व्यापक बदलाव हो रहे हैं। दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है, विद्यार्थियों को चाहिए कि इसे समझकर स्वयं को निरंतर अपडेट भी करते रहें।

वाराणसी के रोजगार मेला में युवाओं को मिला 4.32 लाख का पैकेज, 246 को मिली नौकरी

भारत युवाओं का देश है। आज के दौर में वैश्विक अपेक्षाओं का केंद्र भी है। देश के प्रधानमंत्री द्वारा हमारे युवाओं की क्षमता संवर्धन द्वारा विश्व स्तर पर नेतृत्व दे सकने की क्षमता विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसमें स्टार्टअप, स्वरोजगार,स्पेस की गतिविधियां और नवीन तकनीकी विकास जैसे तमाम क्षेत्रों में अपर संभावनाएं शामिल हैं।

देश के विकास में योगदान दें विद्यार्थी- राज्यपाल

आनंदीबेन पटेल वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहीं थीं. उन्होंने कहा कि शिक्षा चारित्रिक गुणों के उच्चतम विकास का आधार है। माता-पिता से प्राप्त प्रारम्भिक ज्ञान और संस्कार से होता है। शिक्षा प्रदान करने और योग्य बनाने में माता-पिता, गुरुजनों तथा वरिष्ठों का बड़ा योगदान होता है इसलिए अपने सामाजिक जीवन की यात्रा में इनका सदैव स्मरण रखना चाहिए।

राजदरी-देवदरी की खूबसूरत वादियां बनेंगी ईको और एडवेंचर्स टूरिज्म का बड़ा केंद्र

राज्यपाल ने देश में मोटे अनाज के घटते उत्पादन और प्रयोग पर चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वास्थय की दृष्टि से इनके लाभकारी होने के कारण आज दुनियाभर में इसकी मांग बढ़ी है। उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर इसके प्रयोग के लाभ और व्यंजनों के प्रचार-प्रसार कराने को कहा। उन्होंने भारत में हो रही जी-20 देशों की बैठकों की चर्चा भी अपने सम्बोधन में की।

देश के विकास में योगदान दें विद्यार्थी- राज्यपाल

बैठकों के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि ये बैठकें मानवता के कल्याण के लिए “वसुधैव कुटुम्बकम” की थीम पर आधारित हैं। उत्तर प्रदेश के चार शहरों आगरा, वाराणसी, लखनऊ, ग्रेटर नोएडा में भी 01 दिसम्बर, 2022 से 30 नवम्बर, 2023 तक इसकी बैठकें आयोजित हो रही हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को इस इवेंट में उत्साह के साथ प्रतिभागिता के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ऐसे मेधावी विद्यार्थियों का चयन करें, जो विदेशी भाषा के जानकार हों। ये छात्र जी-20 देशों के प्रतिनिधियों से संवाद करके जानकारियों के प्रचार-प्रसार, विश्वविद्यालय के नवाचारों, स्टार्टअप तथा अन्य गतिविधियों के डिजिटल प्रचार तथा प्रदर्शनी के आयोजन आदि से हिस्सेदारी कर सकते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...