Breaking News

अचानक मुंह और होंठ सुन्न होना नहीं हैं आम बात, यहाँ जानिए इससे जुडी कुछ बाते

आज कल बीमारियां बड़ी तेज़ी से फ़ैल रही। अगर आप सतर्क न रहें तो ये एक बहुत गंभीर विषय बन सकती हैं। इससे पहले की कोई भी बीमारी आपको नुकसान पहुचायें उससे पहले हो जाएँ सावधान। इन्ही गंभीर बीमारियों में कैंसर भी बड़ी तेजी से बढ़ रहा। इसलिए आपके  में अगर इस तरह के बदलाव हो तो तुरंत सतर्क हो जाएँ।

कैंसर का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं क्योंकि इस खतरनाक बीमारी का सही इलाज ना होने पर व्यक्ति के बचने के लक्षण बहुत कम होते हैं, हालांकि अगर समय रहते इसके लक्षणों के बारे में पता चल जाए तो इसे काबू में भी किया जा सकता है। बदलती जीवनशैली इस बीमारी को तेजी से फैला रही है। कैंसर के बहुत सारे रूप हैं, जिसमें से एक है लिम्फोमा कैंसर। यह शरीर के अलग-अलग अंगों को प्रभावित करता है।

बता दें गले में इस कैंसर का होना बहुत खतरनाक माना जाता है क्योंकि इसके होने से सांस लेने पर मरीज के बाकी अंगो को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती और यह बाकी के अंगों को भी अपनी चपेट ले लेता है।

जब कभी किसी के गले में लिम्‍फ नोड्स कैंसर की शुरूआत होती है तो इसका शरीर के अन्य भागों में बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। सबसे पहले पर इसका असर गले के आसपास के अंगो पर दिखाई देता है।

1. गले में सूजन रहना।
2. गले में खारिश रहना और कान के पास दर्द होना।
3. नाक का ब्लॉक होना।
4. मुंह और होंठ सुन्न होने।
5. दांतों में दर्द होने लगता है और खाना चबाने में मुश्किल होती है।
6. सुनने की शक्ति कमजोर होती है।

अगर आपको ऐसे लक्षण दिखे या महसूस हो तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि समय रहते ही कैंसर जैसे बीमारी से लड़ना संभव हैं।

About News Room lko

Check Also

शादी या सगाई की आ गई है तारीख तो जरूर कर लें ये काम, वरना बाद में हो सकता है अफसोस

अगर आपका रिश्ता तय हो गया है और सगाई या शादी की तारीख निकाली जाने ...