Breaking News

Superstar Rajinikanth ने भगवान राम के दरबार में लगाई हाजिरी, राम मंदिर निर्माण को देखकर हुए भावुक

अयोध्या। दक्षिण भारत की फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत (Superstar Rajinikanth) रविवार दोपहर तीन बजे लखनऊ से रामनगरी अयोध्या पहुंचे। रजनीकांत ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में महाबली हनुमान जी के चरणों में माथा टेककर पूजा अर्चना की। यहां महंत ज्ञानदास के शिष्य पुजारी हेमंत दास ने रजनीकांत का अभिनदंन किया। पुजारियों ने रजनीकांत को महावीरी लगाई।

हनुमानगढ़ी से रजनीकांत सीधे रामजन्मभूमि पहुंचे और भगवान राम के दरबार में हाजिरी लगाई। गर्भगृह के सम्मुख आते ही रजनीकांत भावविभोर हो ग‌ए। पुजारियों ने रजा को चरणामृत दिया। लगभग पांच मिनट तक रजनीकांत भगवान राम की दिव्य छवि को निहारते रहे। भगवान राम की पूजा-अर्चना के बाद रजनीकांत राम मंदिर निर्माण के कार्यों को भी देखा।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र और बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने रजनीकांत का अभिनंदन करते हुए मंदिर निर्माण की जानकारी दी। रजनीकांत राम मंदिर की भव्यता देखकर निहाल हो उठे।इस दौरान रजनीकांत की पत्नी लता भक्तिभाव में डूबी नजर आईं।

बता दें कि रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ोतरी होती जा रही है। फिल्म से जुड़े लोग हों या आमजन सभी भगवान राम के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। सुपरस्टार रजनीकांत के रामनगरी आगमन पर राम जन्मभूमि के पुजारियों ने खुशी जाहिर की है।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...