Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन में स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन

लखनऊ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन द्वितीय परिसर के योग विभाग के योग हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फैकेल्टी के प्रोफेसर नवीन खरे ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई वक्ताओं ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का वेदांत पर बहुत ही विशद व्याख्या है।

हमने बिसराया और दुनिया ने अपनाया: प्रो कैलाश देवी सिंह

कोऑर्डिनेटर अमरजीत यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने छोटे से जीवन काल में जीवन दर्शन, जीव, जगत, माया और वेदांत पर बेहतर ढंग से काम किया और अपने चिंतन के माध्यम से व्यक्ति के शारीरिक मानसिक सामाजिक और आध्यात्मिक पक्ष को उजागर किया।

राजभवन में गुल्ली डंडा से लौटी बचपन की यादें

आज भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व में स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श है। सभी युवाओं को चाहिए कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए अपने परिवार समाज और राष्ट्र की समृद्धि के लिए कार्य करें। इस कार्यक्रम में योग फैकेल्टी के समस्त छात्र-छात्राएं इसके अतिरिक्त स्वामी विवेकानंद से संबंधित संस्थाओं से जुड़े हुए लोग ने प्रतिभाग किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...