Breaking News

प्रदेश में मिशन शक्ति के तहत चलाया गया वृहद अभियान: स्वाति सिंह

  • ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम के तहत सभी जनपदों में 2 घंटों का इंटरफेस कार्यक्रम हुआ आयोजित।
  • कन्या जन्मोत्सव के तहत 1778 बालिकाओं का जन्मोत्सव
    मनाया गया तथा 1409 पौधे लगाये गये।

लखनऊ। महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सशक्तीकरण व सम्मान के उद्देश्यों के साथ मिशन शक्ति के रूप में वृहद अभियान प्रदेश में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 7 अगस्त से 15 नवम्बर तक 28,32,104 लोगों को जागरूक किया गया है। जिनमें 12,18,181 पुरूष, 16,09,238 महिलाओं व बालिकाओं सहित
व 1685 अन्य लोगों को महिलाओं के प्रति जागरूक किया गया है।

इस संबंध में प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने बताया कि ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम के तहत 7 अगस्त तथा 2 नवम्बर को आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं तथा बच्चों के प्रति यौन हिंसा, लिंग असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर यौन हिंसा और दहेज हिंसा आदि के मुद्दों को संबोधित करने हेतु, समस्त जनपदों में 2 घंटे का इंटरफ़ेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कुल 1365 शिकायतें दर्ज की गई हैं और 897 का समाधान कार्यक्रम के दौरान ही पूर्ण किया गया। अन्य प्रकरणों पर जिलाधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।

महिला कल्याण मंत्री ने बताया कि प्रदेश के समस्त जनपदों द्वारा 11 अगस्त को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि में जन्मी 1778 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मां-बेटियों को उपहार भी बांटे गए। जनपदों द्वारा जन्मी बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने के दृष्टिगत प्रतीकात्मक रूप  से कुल 1409 पौधे़ लगाए हैं और पुरुषों और बालकों को इन पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपकर ‘‘पुरुष सहभागिता‘‘ सुनिश्चित की गई।

  दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...