Breaking News

दिल्ली में तापमान पहुंचा 42 डिग्री के पार, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

स बार मई के पहले सप्ताह में इस तरह का मौसम था कि लग रहा था कि फरवरी चल रही है। हालांकि अब गर्मी सताने लगी है और पारा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में 42.2 डिग्री अधिकतम तापमान (Temperature) दर्ज किया गया जो कि इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

👉टीवी स्टार हितेन तेजवानी स्टारर निर्माता अनिल चंदेल की फिल्म शिकंजा द ट्रैप का मुहूर्त

तापमान Temperature

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और राजस्थान में भी पारा चढ़ गया। मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवा की वजह से उमस ज्यादा नहीं बढेगी। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार और दिल्ली के लिए मौसम का कोई अलर्ट नहीं जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में भी पारा चढ़ रहा है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप लोगों को झुलसाएगी। गाजियाबाद और आसपास के इलाको में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

👉दिवालिया होने की कगार पर खड़ा पाकिस्तान, अब करने जा रहा ये काम

मौसम विभाग के मुताबिक मणिपुर, मिजोरम, अंडमान निकोबार, नागालैंड और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, केरल और गिलगित बाल्टिस्तान में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में हीटवेव का असर दिखाई देगा। हरियाणा और दिल्ली में धूलभरी आंधी भी चल सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में 43 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। इसके अलावा शाम के वक्त दिल्ली में धूलभरी आंधी भी चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही बना रहेगा। अभी बारिश की संभावना नहीं है।

About News Room lko

Check Also

लखनऊ को और बेहतर, और अधिक सुन्दर बनाने के लिये करें वोट- पंकज सिंह

• प्रबुद्ध वर्ग, चिकित्सकों, केमिस्टों और वरिष्ठ व्यापारियों के अनुरोध पर चाय पर चर्चा में ...