Breaking News

‘दक्षिण भारत में मजबूत प्रदर्शन का दावा उसके प्रचार तंत्र का नतीजा’, BJP पर थरूर का तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत में मजबूत प्रदर्शन करने के भाजपा के दावे को खारिज किया और इसे पार्टी का ‘प्रचार तंत्र’ बताया। थरूर ने कहा कि उत्तर में सत्तारूढ़ पार्टी सांप्रदायिकता, धार्मिक विभाजन और जातिवादी सामाजिक दरार जैसी बातों का राग अलाप रही है, वे वहां खरे नहीं उतरते।

भारतीय धर्मनिरपेक्षता देश की संस्कृति के खून में गुंथी हुई
थरूर ने दक्षिण भारत में भाजपा के आक्रामक रुख पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पार्टी ‘विकास’ पर ध्यान केंद्रित करने का दावा करती है, उसी के एजेंडे को वह राज्य, जो सबसे ज्यादा विकासशील हैं, गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी, हिंदुत्व और हिंदुस्तान के प्रभुत्व की चाह वास्तव में हमारी बहुलवादी चेतना के लिए सबसे अधिक खतरा है। कांग्रेस नेता ने हालांकि इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय धर्मनिरपेक्षता देश की संस्कृति के खून में गुंथी हुई है और यह इतनी आसानी से गायब नहीं होगी।

भारत की आत्मा के लिए चल रही लड़ाई
यह पूछे जाने पर कि क्या यह धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनाव करो या मरो का चुनाव था, इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि नहीं, क्योंकि राष्ट्रीय एकता की शक्तियां हमेशा भारत की मूल धर्मनिरपेक्षता के सामने आने वाली चुनौतियों पर हावी रही हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव भारत की आत्मा के लिए चल रही लड़ाई में एक महत्वपूर्ण चरण है।

About News Desk (P)

Check Also

कैम्ब्रिज चेकप्वाइंट परीक्षा में सीएमएस छात्रों ने लहराया अपने मेधात्व का परचम

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल के मेधावी छात्रों ने ...