Breaking News

भाजपा अध्यक्ष ने गोला उपचुनाव में पार्टी को मिली जीत के लिए जनता का जताया आभार, कहा- जनता का विश्वास और भरोसा लगातार बढ़ा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने गोला गोकर्णनाथ विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी अमन गिरी को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने के लिए गोला गोकर्णनाथ विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में विधान चुनाव के बाद गोला गोकर्णनाथ के उपचुनाव में पार्टी की जीत का संदेश साफ है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे लोककल्याण के कार्यों के कारण जनता का विश्वास और भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने चुनाव में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं का भी कोटि-कोटि अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके परिश्रम से पार्टी की जीत की राह आसान हुई।

गोला उपचुनाव में पार्टी की जीत के बाद भाजपा के राज्य मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्म पाल सिंह की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ो के बीच आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा कर जीत की बधाई दी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्म पाल सिंह ने गोला उपचुनाव में भाजपा की जीत के लिए जनता जनार्दन व पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

मेरठ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को मिली जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन और सरकार दोनों की ही प्राथमिकता में जनता की सेवा करना है। जहां भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं और समाज के हर वर्ग और तबके के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर लोककल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी जनता के बीच रहकर सेवा व रचनात्मक कार्यों के माध्यम से जनता की सेवा करने के साथ-साथ जनता के सुख, दुख के भागीदार बनते हैं। जनता का विश्वास मोदी-योगी में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में #भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के सराहना चारो ओर हो रही है। उन्होंने सपा-बसपा का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में अपराध और भ्रष्टाचार को संरक्षण मिलता था। मगर अब योगी सरकार में भय मुक्त और उत्तम उत्तर प्रदेश का निर्माण हो रहा है।

एक प्रश्न के उत्तर में गोला उपचुनाव में भाजपा की जीत पर विपक्षी दलों द्वारा की गई बयान बाजी पर बोलते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता दिन-रात जनता के बीच में रहते है, विपक्ष की तरह नहीं चुनाव होते ही घर बैठ जाते है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ ट्वीटर पर बयान जारी करते है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब सभी वर्गोें की पार्टी है। पार्टी कार्यालय पर जीत के बाद हुए कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अनूप गुप्ता, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...