Breaking News

शुक्र और शनि की युति इन राशियों के लिए रहेगी नुकसानकारक, 29 दिसंबर को होगा… 

नए साल के ठीक 3 दिन पहले 29 दिसंबर को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन शुक्र गोचर कर मकर राशि में प्रवेश करेगा। यहां पर पहले से विराजमान शनि के साथ वह युति बना रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार शुक्र और शनि का यह संयोग सभी राशियों के लिए शुभ नहीं रहने वाला है।

शुक्र को भोग, विलास और ऐश्वर्य का कारक माना गया है जबकि शनि न्याय का ग्रह है। ऐसे में शनि का शुक्र के साथ आना कई राशियों के जीवन को पूरी तरह से पलट कर रख देगा। जानिए यह संयोग किन राशियों के लिए भारी पड़ने वाला है।

मिथुन (Mithun Rashifal 2023)

मकर राशि में शुक्र का आना मिथुन राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से खराब होगा। खर्चें बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगे, इनकम कम होगी। मैरिड कपल्स या जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें भी रिश्ते में मनमुटाव का सामना करना पड़ेगा। हेल्थ के लिए भी समय ठीक नहीं है। बेहतर होगा कि आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने आपको ज्यादा स्ट्रेस न दें और धैर्यपूर्वक सही समय का इंतजार करें।

कर्क (Kark Rashifal 2023)

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार शुक्र का यह गोचर कर्क राशि के आठवें भाव में होगा। ऐसे में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। कॅरियर के लिहाज से संभल कर रहने का समय है। शुक्र – शनि की इस युति से आपकी फैमिली लाइफ भी डिस्टर्ब होगी। लाइफ पार्टनर के साथ कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आप कोई भी काम करते समय पहले अच्छी तरह से सोचें, समझें, उसके बाद ही करें।

वृश्चिक (Vrishchik Rashifal 2023)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर नुकसानदेह रहेगा। उनकी नौकरी पर आंच आ सकती है। ध्यान रखें कि जब तक नई नौकरी न मिलें, तब तक मौजूदा जॉब नहीं छोड़नी है। आपको पैसे की तंगी से भी जूझना पड़ सकता है। अपनी और अपने लाइफ पार्टनर की हेल्थ का ध्यान रखें। ऑफिस में भी कामकाज के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें।

धनु (Dhanu Rashifal 2023)

शनि के साथ शुक्र का आना धनु राशि के लिए किसी भी तरह से उपयुक्त नहीं है, खास तौर पर पैसे के मामले में। यदि आप पैसों का लेनदेन कर रहे हैं तो संभल कर रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए समय कष्टकारक बना हुआ है। व्यापारियों के लिए अभी चुपचाप कड़ी मेहनत करने का समय है। अनावश्यक चिंता आपको स्ट्रेस और डिप्रेशन का शिकार बना सकती है।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...