Breaking News

कांग्रेस में ओछी राजनीति करने की प्रतियोगिता जारी है : स्वतंत्र देव सिंह

  • जलशक्ति मंत्री ने राष्ट्रपति का अपमान करने वाले कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी पर बोला करारा हमला

    राष्ट्र का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा बन चुकी है : जलशक्ति मंत्री

  • Published by- @MrAnshulGaurav
  • Thursday, July 28, 2022

लखनऊ। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रपति का अपमान करने वाले कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी पर करारा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेसी नेता से की गई अशोभनीय टिप्पणि पर तत्काल माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता का इस तरह से राष्ट्रपति का अनादर करना, उनकी गरिमा पर प्रहार करना देश कभी बर्दाशत नहीं करेगा। उन्होंने कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी दोनों से राष्ट्रपति से तत्काल माफी मांगने को कहा है।

राष्ट्र का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा बन चुकी है : जलशक्ति मंत्री

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि राष्ट्र का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा बन चुकी है। भारत की जनता कांग्रेस को इसके लिए कभी माफी नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस में ओछी राजनीति करने की प्रतियोगिता जारी है। एक परिवार को प्रसन्न करने के लिए यह न जाने कितने परिवारों की माताओ-बहनों का अपमान करते रहेंगे। महामहिम राष्ट्रपति जी पर की गई टिप्पणि अति दुर्भाग्यपूर्ण है।

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि लोकसभा में राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहना घृणित और समस्त मूल्यों और संस्कारों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठे देखकर बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। यही कारण है कि उनके नेता देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद बैठी महिला राष्ट्रपति का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

About reporter

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...