Breaking News

आतंकवाद के खात्मे से ही देश की तरक्की हो सकती है

आतंकवाद देशवासियों का होंसला तो तोड़ते हैं साथ में लोगों को डर के साए में रहने को मजबूर कर देते हैं। 2008 में मुंबई जैसे महानगर पर आतंकवाद ने जो हमला किया उसे जान- माल की हानि तो हुई, लोगों के अंदर डर भी पनप गया कि अब हम परिवार के साथ अकेले बाहर भी नहीं निकल सकते।

     सीमा रंगा इन्द्रा

भारत हमेशा से ही शांति का पुजारी रहा है और आतंकवाद का पुरजोर विरोध करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। जिस भी देश में आतंकवाद ने अपने पैर पसार रखे होंगे, वह देश तरक्की की सीढ़ियां कभी नहीं चढ़ सकता। भारत देश में कई वर्षों से आतंकवाद ने अपने पैर पसार रखे थे, जो हमारे देश को खोखला कर रहे थे, लेकिन जब से आतंकवादियों की नकेल कसी गई है देश के हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं।

आतंकवाद देशवासियों का होंसला तो तोड़ते हैं साथ में लोगों को डर के साए में रहने को मजबूर कर देते हैं। 2008 में मुंबई जैसे महानगर पर आतंकवाद ने जो हमला किया उसे जान- माल की हानि तो हुई, लोगों के अंदर डर भी पनप गया कि अब हम परिवार के साथ अकेले बाहर भी नहीं निकल सकते।

आतंकवादियों को देश के बहादुर पुलिस और सेना के जवानों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। परंतु एक अकेला जिंदा बचा आतंकी कसाब ने भारत के करोड़ों रुपए खर्च करवा दिया। आखिरकार, न्याय हुआ और उसको फांसी के फंदे तक ले जाया गया। भारत में हमेशा आतंकवाद का विरोधी रहा है।

भारत देश शांति का पुजारी है। आज तक भारत ने पहले किसी भी देश पर हमला नहीं किया। जो देश शांति चाहता है भला कैसे आतंकवाद का साथ देगा। भारत का पड़ोसी मुल्क हमेशा अपनी कायरता का परिचय देता रहता है। समय-समय पर भारत में आतंकियों को भेजकर आतंकवादी गतिविधियों को मुकाम तक पहुंचाता है और उसे भारत के हाथों हर बार मुंह की खानी पड़ती है। आतंकवाद से आज तक किसी देश का भला नहीं हुआ है। जो देश आतंकवादियों को पनाह देता है उस  देश को कोई देश सहारा नहीं देता और विपत्ति के समय ना ही उसके साथ खड़ा होता।

भारत रहा हमेशा आतंकवाद का विरोधी

देता मनुष्य को अहमियत है

*भला कौन बताए”?

आतंकवाद से किसका भला होता है

मनुष्य मनुष्य का बैरी होगा तो

दुनिया में  देश कैसे तरक्की करेंगे

एक दूसरे का साथ निभाएं। कोई भी संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। हम सबका साथ ही हमारे देश को आतंकवादियों के राक्षस से बचा सकता है।

About reporter

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...