Breaking News

अघोषित आपातकाल के जबड़े में फंस गया है देश : राम गोविंद चौधरी

खनऊ। शुक्रवार को मिलने आए साथियों से नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि भारत समाचार टीवी के प्रधान संपादक ब्रजेश मिश्रा, कार्यकारी सम्पादक वीरेन्द्र सिंह और दैनिक भास्कर अखबार पर इनकम टैक्स का छापा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।

लोकतंत्र और स्वराज की रक्षा के लिए दीजिए भारत समाचार टीवी का साथ, डरी सरकार कर रही है छापा डालकर डराने की कोशिश – नेता प्रतिपक्ष

अपने पापों से डरी हुई मोदी और योगी सरकार इन छापों के माध्यम से अपना अपना पाप छुपाने की कोशिश कर रही है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। इससे टकराने की जरूरत है।

सपा नेता ने कहा कि इसके पहले भी आपातकाल लगाकर देश की जनभावना को दबाने की विफल कोशिश हुई थी। इस बार अघोषित आपातकाल के माध्यम से यह कोशिश हो रही है। यह कोशिश भी सफल नहीं होगी,

ऑक्सीजन की कमी से लोगों ने तड़प तड़प कर सांसे

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से तड़प तड़प कर मरने वालों की चीख सुनकर पूरा देश रो पड़ा था। नदियों के तट लाशों से पट गए थे, भारत सरकार ने इसे लेकर एक प्रश्न के जवाब में लोकसभा में कहा है कि ऑक्सीजन की कमीं से देश में कोई नहीं मरा है। उसका आधार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भेजा गया झूठ है।

सरकार चाहती है उसके झूठ में मीडिया दे साथ

उन्होंने कहा है कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार चाहती है कि मीडिया भी उसके इस झूठ को ही जनता के बीच सच के रूप में परोसे। बहुत से मीडिया हाउस परोस भी रहे हैं लेकिन जो नहीं परोस रहे हैं, जो ऑक्सीजन के अभाव में हुई मौतों के मामलों में सच बोल रहे हैं, वह भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के निशाने पर हैं।

भास्कर ने पोल खोली तो उसे दबाने में जुट गया केंद्र

नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि आप सभी लोग एक सप्ताह के समाचारों पर नज़र डालें तो लगेगा कि भारत समाचार टीवी और दैनिक भास्कर ने इन दोनों मामलों में सरकारों के दबाव को नहीं माना। जनता के समक्ष वही परोसा जो सच था। उन्होंने कहा है कि इसी वजह से इन दोनों मीडिया संस्थानों को डराने के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की देखरेख में इनकमटैक्स की रेड पड़ी है। यह कार्रवाई लोकतंत्र के खिलाफ है, स्वराज की भावना के खिलाफ है, इसलिए इस कार्रवाई को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करना है। ऐसे निष्पक्ष पत्रकारों और मीडिया का साथ देना है।

महंगाई,  भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से भाजपा ने जनता का विश्वास खोया

नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और  उत्पीड़न की वजह से भाजपा की सरकारें लोगों का विश्वास पहले ही खो चुकी हैं। इधर वोट के लिए हुए सरेआम चीरहरण, राफेल में दलाली और फोन जासूसी प्रकरण के बाद लोग भाजपा सरकारों से जल्द जल्द मुक्ति चाह रहे हैं। इसका ज्ञान राफेल की दलाली खाने वालों और वोट लूटने वालों को भी हो गया है। इसलिए इन सरकारों ने देश में अघोषित आपातकाल कायम कर रखा है। उन्होंने कहा है कि जो भी टीवी और अखबार लोगों की भावना को उजागर कर रहे हैं, सच बोल रहे हैं, इस अघोषित आपातकाल को नजरअंदाज कर रहे हैं, भाजपा की सरकार उन्हें मिटा देने पर आमादा हैं। समाजवादी पार्टी भाजपा की इस कुत्सित कोशिश को किसी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।

About Samar Saleel

Check Also

अभिनेत्री जोयिता चटर्जी का स्टाइलिश एथनिक अवतार

Mumbai। अभिनेत्री जोयिता चटर्जी (Joyita Chatterjee) जो क्लास ऑफ़ 2020, बालवीर और कई अन्य प्रोजेक्ट्स ...