Breaking News

वैलेंटाइन डे के दिन मलाइका ने अपने फैंस को दी एक ख़ास सलाह, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये विडियो

वैलेंटाइन डे पर सभी सितारे कुछ न कुछ पोस्ट करके सोशल मीडिया अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। इस बीच मलाइका अरोडा़ (Malaika Arora) ने इस खास दिन पर एक ऐसा वीडियो साझा किया जो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में मलाइका सभी से वैलेंटाइन डे के दिन खास काम करने की सलाह दे रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने घर के गॉर्डन एरिया में नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका लोगों से इस दिन पर पौधा लगाने को कह रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए मलाइका ने एक लंबा पोस्ट भी लिखा है।

मलाइका ने लिखा- ‘यह आपको वैलेंटाइन डे की बधाई देने के लिए नहीं है। आज मैं इससे कुछ उल्टा करने जा रही हूं। मैं आपसे हर दिन प्यार को चुनने के लिए कह रही हूं। आपके लिए प्यार का क्या मतलब है? घर पर बना खाना? अपने करीबियों से गले मिलना? क्या वैलेंटाइन डे इन्हीं सबके बारे में है?’

मलाइका अरोड़ा बीते कुछ वक्त से अर्जुन कपूर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मलाइका ने एक पोस्ट में अर्जुन के साथ तस्वीर साझा की थी। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें पुख्ता हुईं। मलाइका और अर्जुन हाल ही में अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में साथ दिखे थे। इस खास मौके पर इन दोनों सितारों ने एक साथ एंट्री ली थी।

इन दोनों ने मीडिया के सामने भी जबरदस्त पोज दिए जिसमें इनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी। मलाइका ने इस खास मौके पर लाल रंग की स्टाइलिश साड़ी पहनी थी। गले में नेकलेस और खुले बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। अर्जुन कपूर ने हरे रंग की शेरवानी के साथ नीले रंग का पैजामा पहना हुआ था। दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे।

About News Room lko

Check Also

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ ...