Breaking News

इंदिरा नूई हो सकती हैं वर्ल्‍ड बैंक के प्रमुख पद की दावेदार!

न्यूयॉर्क। व्हाइट हाउस विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई के नाम पर विचार कर रहा है। भारत में जन्मीं 63 वर्षीय नूई ने 12 साल तक पेप्सिको की कमान संभालने के बाद पिछले साल अगस्त में पद से इस्तीफा दे दिया था। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक खबर के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने ‘नूई को प्रशासनिक सहयोगी’ बताया है। उल्लेखनीय है कि इवांका विश्वबैंक के नये प्रमुख के लिए नामांकन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रही हैं।

अंतिम निर्णय होने तक शुरुआती दावेदार दौड़ से बाहर

इस प्रक्रिया से अवगत कुछ लोगों के हवाले से खबर में कहा गया है कि विश्वबैंक प्रमुख के चयन की प्रक्रिया अभी प्रारंभिक चरण में है। प्राय: ऐसा होता है कि ऐसे अहम पदों के लिए नामांकन पर अंतिम निर्णय होने तक शुरुआती दावेदार दौड़ से बाहर हो जाते हैं। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा नामित किये जाने पर नूई अपने नामांकन को स्वीकार करेंगी या नहीं। खबरों के मुताबिक ट्वीट में नूई को ‘मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत’ बताकर इवांका ने पेप्सिको की पूर्व सीईओ का नाम विश्वबैंक के संभावित उत्तराधिकारी के पद के लिए आगे किया है।
शिंगटन की पूर्व राजदूत निक्की हेली का नाम
विश्वबैंक के वर्तमान अध्यक्ष जिम योंग किम ने इस महीने की शुरुआत में ऐलान किया है कि वह फरवरी में अपना पद छोड़ देंगे। इसके बाद वह निजी अवसंरचना से जुड़ी निवेश कंपनी से जुड़ेंगे। उल्‍लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका विश्वबैंक का नया अध्यक्ष चुनने में अमेरिका की मदद करेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइटहाउस ने एक बयान में स्पष्ट किया है कि इवांका खुद इस पद की उम्मीदवार नहीं होंगी। ट्रंप सरकार में इवांका वरिष्ठ सलाहकार हैं। इससे पहले ‘द फाइनेंशियल टाइम्स’ ने रविवार को कहा था कि जिम योंग किम का स्थान लेने वाले संभावित अमेरिकी उम्मीदवारों में 37 वर्षीय इवांका और संयुक्तराष्ट्र में वाशिंगटन की पूर्व राजदूत निक्की हेली का नाम भी चल रहा है।
राष्ट्रपति इस पद पर सीधे किसी को नहीं बिठा सकते : जेसिका डिट्टो
हालांकि व्हाइट हाउस की संचार उप निदेशक जेसिका डिट्टो ने इन खबरों को खारिज करते हुए सोमवार को कहा, ‘‘वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन और व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मिक मुलवाने ने इवांका से अनुरोध किया है कि वह विश्व बैंक के नए अध्यक्ष के चयन के काम में प्रशासन की मदद करें। डिट्टो ने कहा कि इस पद के लिए इवांका के नाम पर विचार किए जाने संबंधी खबरें गलत हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति इस पद पर सीधे किसी को नहीं बिठा सकता क्योंकि उसकी नियुक्ति पर विश्वबैंक के संचालन मंडल की सहमति जरूरी है। लेकिन पारंपरिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ही इस पद के लिए अपनी ओर से किसी के नाम को आगे बढ़ाते हैं। ट्रंप पहले ही इवांका को व्हाइट हाउस की वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किए जाने को लेकर आलोचना झेल रहे है।
विश्वबैंक का अध्यक्ष अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रमुख 
पारंपरिक तौर पर विश्वबैंक का अध्यक्ष कोई अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रमुख कोई यूरोपीय होता है। वर्ष 2012 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दक्षिण कोरिया के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. जिम योंग किम को इस पद पर नियुक्त कराया था। डॉ. किम लंबे समय तक विश्व स्वास्थ्य संगठन में काम कर चुके हैं। (एजेंसी)

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...