Breaking News

मुश्किल दिनों में महिलाओं का दर्द दूर करेगा डिवाइस मातृ

लखनऊ। माहवारी के दौरान महिलाओं को काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। दर्द से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह की दवाइयों का प्रयोग करती हैं। जो दर्द से तो उन्हें छुटकारा दिला देता है मगर दवा खाने से कई तरह के साइड इफेक्ट भी होते हैं।

घर के किचन में उगेगी हरी सब्जी

महिलाओं के इसी समस्या को दूर करने के लिए रॉनी मंडल और रोहन ने मिलकर एक डिवाइस (डिवाइस मातृ) बनाया है। जिसके यूज़ से महिलाएं 10 मिनट में ही दर्द से छुटकारा पा सकेंगी। इलेक्ट्रॉनिक पोर्टेबल वायरलेबल रिचार्जेबल डिवाइस को कैरी करने में भी कोई झंझट नहीं होगी। 4×4 सेंटीमीटर का यह छोटा सा डिवाइस महिलाएं कहीं भी यूज कर सकती हैं।

डिवाइस मातृ

इस डिवाइस का नाम मातृ रखा है। एक बार चार्ज करने पर यह काफी दिनों तक काम करता है। इस डिवाइस को बनाने वाले रानी मंडल ने बताया कि महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए इसे बनाने का आईडिया आया। बताया कि गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस नोएडा में इसका क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है।

महात्मा गांधी काशी विश्विद्यालय द्वारा आयोजित युवा महोत्सव ‘उमंग’ में लखनऊ विश्विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

वही आईआईटी पटना ने इस प्रोडक्ट की सीड फंडिंग भी की है। इन्वेस्टर्स समिट में एकेटीयू के इन्नोवेशन हब की ओर से प्रदर्शनी में लगाए गए इस प्रोडक्ट को काफी सराहना मिली। जल्द ही यह डिवाइस बाजार में उपलब्ध होगा।

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...