Breaking News

ISIS के ग्रुप में शामिल होने के लिए ब्रिटेन से भागी थी युवती अब नागरिकता की लड़ाई में मिली पराजय

इस्लामिक स्टेट ग्रुप में शामिल होने के लिए ब्रिटेन से भागी युवती शमीमा बेगम अपनी नागरिकता बरकरार रखने की कानून लड़ाई हार गई। शमीमा की नागरिकता राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर निरस्त कर दी गई थी।

पूर्वी लंदन के एक स्कूल पढऩे वाली तीन छात्राएं 2015 में सीरिया भाग गई थीं, शमीमा भी उन्हीं में से एक थी। वह बीते वर्ष सीरिया में एक शरणार्थी शिविर में मिली थी और उसने घर वापस लौटने की इच्छा जताई थी।

ब्रिटेन के होम सेक्रेटरी साजिद जाविद ने शमीमा की नागरिकता निरस्त कर दी थी, लेकिन शमीमा ने इस फैसले को विशेष आव्रजन अपील आयोग में चुनौती दी थी। शमीमा की दलील थी कि वह किसी और देश की नागरिक नहीं है और जाविद के निर्णय से वह राज्यविहीन हो गई है। हालांकि आयोग ने शुक्रवार को जाविद के पक्ष में फैसला सुनाया।

About News Room lko

Check Also

‘महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने संविधान में संशोधन किया’, संयुक्त राष्ट्र में बोलीं कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ...