Breaking News

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के आयोजन पर देखने को मिला प्रियंका व निक का ग्लैमरस अवतार

रविवार रात को कैलिफोर्निया शहर के बेवर्ली हिल्टन होटल में 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। जिसमें हॉलीवुड की तमात हस्तियां ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। इस ग्रैंड इवेंट में पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर और पति निक जोनास के साथ शिरकत की। प्रिंयका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इस अवॉर्ड शो में हॉलीवुड की सबसे बड़े अवॉर्ड शो में एक मानी जाती है।

बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा ने पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ इस इवेंट में शिरकत की। प्रियंका के लुक की बात करें तो उन्होंने (Vivienne Westwood) के कलेक्शन का ऑफ शोल्डर पिंक कलर का गाउन पहना हुआ था। इस लुक के साथ खूबसूरत डायमंड नेकलेस और खूबसूरत ईयररिंग्स पहनी।वहीं निक जोनस के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का कोट-पैंट पहना हुआ था।

वह इस लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इससे पहले प्री-ग्लोबल पार्टी में नजर आ चुके है जो 5 जनवरी को रखी गई थी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक टॉप के साथ डिजाइनर शिमरी स्कर्ट पहनी हुई थी।

इस लुक के साथ प्रियंका ने हैवी ईयररिंग्स के साथ मेसी बन बनाया हुआ था। वहीं निक पर्पल कलर के वेलवेट कोट और पैंट में नजर आए थे। गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड हर साल होता है। जिसमें फिल्म और टेलीविजन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए नवाजा जाता है।प्रियंका की बॉलीवुड फिल्म स्काई इज पिंक को तारीफ मिली थी वही वह अगले प्रोजेक्ट व्हाइट टाइगर में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।

About News Room lko

Check Also

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ ...