Breaking News

महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में कोरोना का ज्यादा खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय

कोरोना वायरस से बचने के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। एक शोध के मुताबिक कोरोना वायरस महिलाओं की तुलना में पुरुषों के लिए काफी जानलेवा होता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना से पुरुष ना केवल अधिक संक्रमित हो रहे हैं बल्कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों के बीच कोरोना के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा भी कहीं अधिक है।

ऐसे में पुरुषों को इस बीमारी से बचने के लिए सुझाये गए तरीकों को अपनाकर अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए पुरुषों को रोजाना पिस्ता और लहसुन का सेवन करना चाहिए। इन दोनों चीजों को खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और पुरुषों की पौरुष क्षमता में भी सुधार होता है।

दोनों चीजों का सेवन रोजाना करने से शरीर पर वायरल, बैक्टीरियल और फंगल किसी भी तरह के इंफेक्शन का असर आसानी से नहीं होता है। यदि आप चाहें तो लहसुन को कच्चा भी खा सकते हैं। लहसुन की एक कली का सेवन पानी के साथ करना चाहिए। वहीं दिनभर में आप कभी भी 8 से 10 पिस्ता का सेवन कर सकते हैं।

लहसुन का सेवन करने से जिन लोगों का बीपी अक्सर कम हो जाता है या जिन्हें बीपी लो रहने की समस्या है, उन्हें लहसुन का उपयोग कभी-कभी और वह भी बहुत सीमित मात्रा में करना चाहिए। आप लहसुन के स्थान पर कच्चे प्याज, लौंग, दालचीनी का उपयोग कर सकते हैं। हाई बीपी की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए लहसुन बहुत ही लाभकारी होता है।

About Samar Saleel

Check Also

मलेरिया के लक्षण और कारण, जानिए इस रोग से बचाव के तरीके

आज यानी 25 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है। हर साल ...