Breaking News

डायमंड प्रिसेंज क्रूज जहाज पर मौजूद भारतीय लोगों की कोरोना वायरस जांच करेगा जापान

जापान के तट से लगे डायमंड प्रिसेंज क्रूज जहाज पर अब भी मौजूद भारतीय लोगों की कोरोना वायरस की जांच जापान के अधिकारी अन्य देश के नागरिकों के साथ करेंगे। टोकियो में स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को यह जानकारी ऐसे समय में दी है जब पृथक अवधि में स्वस्थ पाए गए लोग जहाज से अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो चुके हैं। इस खतरनाक वायरस का कोई लक्षण नहीं दिखाने वाले लोग शुक्रवार को डायमंड प्ंरिसेस क्रूज जहाज छोड़कर गए। मुख्य मंत्रिमंडल सचिव योशिहिदे सुगा ने बताया कि शुक्रवार को स्वस्थ लोगों के जाने के बाद भी अभी इस जहाज पर 1,000 यात्री मौजूद हैं।

जापान के तट पर जब यह जहाज अलग थलग कर लगाया गया था तब इस पर सवार 3,711 लोगों में से 138 भारतीय लोग थे जिनमें से 132 चालक दल के सदस्य और 6 यात्री थे। भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया है कि जापान के अधिकारी अन्य के साथ सभी भारतीय लोगों की सीवोवीआईडी-19 संक्रमण की जांच करंगे। दूतावास ने कहा है कि तोक्यो स्थित भारतीय दूतावास कामना करता है कि किसी में भी सीओवीआईडी19 का लक्षण न दिखे।

अभी तक आठ भारतीय लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है और उनका ईलाज जापान के एक अस्पताल में चल रहा है। दूतावास ने बताया कि संक्रमित भारतीय लोगों की स्थिति सुधर रही है।

About News Room lko

Check Also

कराची में आतंकियों की आत्मघाती साजिश नाकाम, निशाने पर थी वैन; बाल-बाल बचे जापान के पांच नागरिक

पाकिस्तान आजकल आतंकवादियों के निशाने पर है। यहां आए दिन हमले हो रहे हैं। कभी ...