पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बलात्कारियों को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। इमरान ने कहा कि बलात्कारियों को सार्वजनिक तौर पर मौत की सजा दी जानी चाहिए या फिर उसका रसायनकि बधिया कर देना चाहिए। ये बात इमरान ने पाकिस्तान में बीते दिनों हुए रेपकांड को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कही। बता दें कि बीते दिनों दो बच्चों की मां को उसके कार से दो लोगों ने निकालकर बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया था। इस मामले के एक दोषी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे रेपिस्ट की पुलिस तलाश कर रही है।
इस घटना के बाद से महिलाओं के लिए काम कर रही संस्थाएं लगातार पाकिस्तान में न्याय की मांग कर रही हैं। जिसके बाद इमरान का यह आया। हालांकि इमरान खान ने अपने इस बयान के दौरान कहा कि हम चाह कर भी आरोपियों के साथ ऐसा पाकिस्तान में कर नहीं सकते हैं, क्योंकि हमें यूरोपियन यूनियन द्वारा विशेष व्यापारिक दर्जा मिला हुआ है। ऐसा करने से हमें मिले इस दर्जे को नुकसान का सामना करना पड़ेगा। और इसका असर अर्थव्यस्था पर भी देखने को मिलेगा।
इमरान ने कहा, बलात्कारियों को सार्वजनिक तौर पर फांसी देने के बाजय हम बलात्कारियों को केमिकल कैस्टेशन यानी रसायनिक बधिया कर सकते हैं। जिससे भविष्य में किसी महिला के साथ दुष्कर्म न हो सके।