Breaking News

दुल्हन की जगह साली से करानी पड़ी दूल्हे को शादी, जानिए पूरा मामला

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में आई बारात लड़की वालों के दरवाजे पर काफी देर तक खड़ी रही। सात फेरों के इंतजार में दूल्हा भी अपनी दुल्हन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था, लेकिन इससे पहले यहां कुछ ऐसा हो गया कि शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई। दोनों परिवारों की आपसी सहमति के बाद दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन यानि होने वाली साली से करानी पड़ी।

बताया जाता है कि कुछ लोगों ने पहल की कि दुल्हन भले ही फरार हो गई है बारात जब आ ही गई तो तो क्यों न उसकी छोटी बहन से ब्याह कर दिया जाए। बातचीत होने के बाद दोनों पक्ष में सहमति बन गई और देर रात गए भागी दुल्हन की छोटी बहन के साथ शादी की रस्म पूरी की गई।

शुक्रवार की सुबह में हंसी खुशी विदाई की गई। दुल्हन के फरार होने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पथरा थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।

मामला पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शादी की सारी तैयारी पूरी थी। घराती पहले से ही मौजूद थे। मंगल गीत गाए जा रहे थे। दुल्हन भी जोड़ा पहन कर सज रही थी। बारात रात में घर पहुंच गई।

सभी दुल्हा से लेकर बारात में लोगों के स्वागत में लग गए थे। इस बीच दुल्हन मौका पाकर फरार हो गई। घर वालों को जब उसके फरार होने की जानकारी हुई तो गांव में तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। थक हार कर घटना की जानकारी दुल्हा व उसके परिजनों को दी गई।

About News Room lko

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...