Breaking News

कोरोना से मृत दिवंगत आत्माओं को दीप प्रज्वलित कर दी गयी श्रद्धाजंलि

लखनऊ। भगवान श्रीचित्रगुप्त धाम झूलेलाल वाटिका गोमती नदी तट पर आज कोरोना से काल-कवलित हुतात्माओं की याद मे दीप जलाकर, वृक्षारोपण कर श्रद्धाजंलि दी गयी एवम आत्मा की शांति के लिये हवन पूजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त धाम परिवार के वरिष्ठ सदस्यों सुरेश श्रीवास्तव विधायक, वरिष्ठ साहित्यकार योगेश प्रवीण, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद श्रीवास्तव, कायस्थ पुरोहित डॉ अरविंद श्रीवास्तव मधुकर,समाजसेवी अजय श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव सोनी,आशीष भटनागर,रामशंकर श्रीवास्तव आदि की स्मृति में दीप जलाकर, वृक्षारोपण कर श्रद्धांजलि दी गयी। भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में दिवंगत आत्माओ की शांति के लिए हवन,पूजन किया गया। साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा गया।

उन्होंने बताया कि कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, संयोजक दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट, महामंत्री मनोज डिंगर, उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, कीर्ति चौधरी, राजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष हृदय नारायण श्रीवास्तव, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, महामंत्री संतोष श्रीवास्तव, पार्षद रेखा भटनागर आदि ने दिवगंत जनो की स्मृति में 11 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया।

दिलीप श्रीवास्तव के अनुसार आगामी 6 सितंबर को भगवान श्री चित्रगुप्त धाम के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी बैठक भी हुई। इस बार स्थापना दिवस के मौके पर कायस्थ महापंचायत कार्यक्रम भी होगा। जिसमें सभी कायस्थ संगठन, व राजनैतिक दल के प्रतिनिधि आमंत्रित किये जाएंगे।

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...