Breaking News

हिंदुत्व के नाम पर लड़ाने वालों ने मुस्लिमों घरों में ब्याह रखी हैं बेटियां : ओमप्रकाश राजभर

सीतापुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि जो लोग हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाते रहते हैं उन्होंने खुद अपने बच्चों का विवाह मुस्लिम परिवारों में कर रखा है।ओमप्रकाश राजभर ने उदाहरण देते हुए लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, प्रवीण तोगड़िया और अशोक सिंघल के नाम गिनाते हुए अपनी बात का समर्थन किया। राजभर ने कहा कि शिवपाल यादव भाजपा के इशारे पर काम रहे है। उनको सुरक्षा व आवास देकर भाजपा ने इसे साबित कर दिया है।

पिछड़ों को अलग से आरक्षण-ओमप्रकाश राजभर

पिसावां में एक जनसभा सम्बोधित करते हुए राजभर ने कहा कि मैं दलितों और पिछड़ों की लड़ाई लड़ रहा हूं। भाजपा ने मुझसे वादा किया था कि अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण मिलेगा लेकिन अब तक नहीं मिला। उन्होंने कहा मैं अतिपिछड़ों की लड़ाई लड़ रहा हूं। सत्ता का स्वाद चखने नहीं आया। बार-बार के झूठे वादों से मेरा मन ऊब गया है।

राजभर ने कहा कि हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा चाहिए, हमें राम मंदिर नहीं चाहिए। पहले सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे डॉक्टर व इंजीनियर बनते थे पर अब सरकारी स्कूल बेहाल हैं। राम मंदिर के सवाल पर राजभर ने कहा कि यह अदालत के फैसले व समझौते के आधार पर ही बनेगा। जिसका सभी धर्मों के लोगों को सम्मान करना चाहिए।

रिपोर्ट -गौरव शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...