Breaking News

घर-घर में जलेगी आजादी के मतवालों की अलख

  • आजादी के अमृत महोत्सव में सेक्टर 12 इंदिरानगर के लोगों ने लिया संकल्प
  • घर-घर होंगे भारत माता की पूजन के आयोजन, याद किये जाएंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
  • महापौर संयुक्ता भाटिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शांति गुप्ता, मेजर राधेश्याम चौरसिया का किया सम्मान

लखनऊ।  आवासीय जनकल्याण सेवा समिति सेक्टर 12 इंदिरानगर में गुरुवार को भारत की आज़ादी के अमृत महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में भारत माता का पूजन भी किया। महिलाओं ने भारत माता के चित्र की आरती उतारी और उनपर पुष्प अर्पित किये। मुख्य अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया ने आजादी के अमृत महोत्सव की महत्ता बताते हुए इसको मनाए जाने के उद्देश्य की सबको जानकारी दी। पार्षद कौशलेंद्र मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शांति गुप्ता, मेजर राधेश्याम चौरसिया, शहीद मेजर भूपेन्द्र मेहरा की पत्नी श्रीमती मनीषा मेहरा का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान यह संकल्प दिलाया गया कि घर-घर में लोग भारत माता के चित्र को लेकर जाएंगे और देश को आजादी दिलाने वाले वीर क्रांतिकारियों को याद करेंगे। उनके बलिदानों को याद करेंगे और उनके बारे में घर के सभी सदस्यों को बताएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह भाग कार्यवाह पूरब क्षेत्र पंकज जी मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन की आवश्यकता और देश में क्रांतिकारियों के इतिहास की जानकारी दी।

उन्होंने भारतीय संस्कृति के साथ गुलामी में रहना स्वीकार नही करने वाले देश के वीर सपूतों की याद दिलाई। रानी लक्ष्मीबाई की आज़ादी के समर्पण भाव पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा ने की। संचालन पूर्व पार्षद पीएन सिंह ने किया। समाज सेवी संकल्प शर्मा, इंदिरानगर महासमिति के अध्यक्ष देवीशरण त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र शर्मा, पारुल सिंह, अमित मिश्र, सविता शुक्ला, सुशीला गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, मनू देव, सदस्य लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रभाकर भाटे समेत बड़ी संख्या में सेक्टर 12 इंदिरानगर के निवासी मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

बहू को स्टेशन से लेने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित स्कॉर्पियों डिवाइडर से टकराई; पांच लोग घायल

आजमगढ़:  आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को अनियंत्रित ...