Breaking News

आज मीन राशि के जातकों पर रहेगा मां लक्ष्मी की कृपा..

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र….

? आज का राशिफल?

मेष राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

वृष राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वाहन-सुख में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। तनाव से बचें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्‍य की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिवार को लेकर मन परेशान हो सकता है। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु व‍िवादों से दूर रहें।

कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। पठन-पाठन में रुचि तो रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। प‍िता के स्वास्थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे। म‍ित्रों से भेंट होगी।

सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

कन्या राशि- कारोबार में दिलचस्पी बढ़ेगी। कारोबार का विस्तार भी हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होगें। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। पर‍िवार में धार्मि‍क कार्य होंगे।

तुला राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में इच्‍छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मसंयत रहें। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मि‍लेगा।

धनु राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान‍ियां बढ़ सकती हैं।

कुंभ राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता के सहयोग से आय के स्रोत व‍िकसि‍त हो सकते हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी। शैक्ष‍िक कार्यों में मनवांछ‍ित पर‍िणाम की प्राप्‍त‍ि होगी।

☀️?आज का पंचांग – 03 दिसंबर2021?☀️

तिथि चतुर्दशी – 16:58:21 तक
नक्षत्र विशाखा – 13:45:16 तक
करण शकुन – 16:58:21 तक, चतुष्पाद – 27:07:45 तक
ऋतु हेमंत
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण
योग अतिगंड – 12:55:08 तक
वार शुक्रवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय06:57:30
सूर्यास्त17:23:48

? चन्द्र राशितुला – 08:27:43 तक
चन्द्रोदय30:45:59
चन्द्रास्त16:33:00

? अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल10:30:00 से 12:00:00 तक
गुलिक काल08:15:48 से 09:34:05 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत11:42:00 से 12:23:00 तक
☀️ दिशा शूल – पश्चिम

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

 पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ के आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल पीस से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

लखनऊ के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं धर्म गुरु आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल ...