Breaking News

दबंगों ने दंपति के साथ की मारपीट, थाने में सुनवाई ना होने पर पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

मारपीट में महिला को अंदरूनी चोटें भी आई हैं, वहीं पीड़ित ने बताया कि मारपीट के दौरान दबंगों ने महिला के गले से सोने की चेन उतार ली। इतना ही नहीं दबंगों ने सुशील को भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द दबंगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि “अभी तक मामला संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी हुई है पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।”

  • Published by- @MrAnshulGaurav Written by- Anupma Sengar  
  • Tuesday, 08 Febraury, 2022

औरैया। बिधूना के बेला क्षेत्र के अंतर्गत, गांव पुरवादूजे में बीते दिनों गांव के दबंगों ने एक दंपति के साथ मारपीट की थी। पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही ना होने पर दबंगों ने मंगलवार को फिर से उनकी पिटाई की महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली वही अपने घर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। दंपत्ति ने पुलिस अधीक्षक को भेजे शिकायती पत्र में दबंगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दबंगों से प्रताड़ित पीड़ित सुशील

पुरवादूजे निवासी सुशील कुमार औऱ उनकी पत्नी रेशमा ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि सोमवार की शाम गांव के निवासी दबंग केदार, सोनू और महेंद्र सिंह अचानक उनके दरवाजे पर आकर गालिययाँ देते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। सुशील ने इस मारपीट की शिकायत थाना बेला पर की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को दिन में दबंगों ने फिर उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट की।

मारपीट में महिला को अंदरूनी चोटें भी आई हैं, वहीं पीड़ित ने बताया कि मारपीट के दौरान दबंगों ने महिला के गले से सोने की चेन उतार ली। इतना ही नहीं दबंगों ने सुशील को भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द दबंगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि अभी तक मामला संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी हुई है पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।”

About reporter

Check Also

मुख्य सचिव से 2022 एवं 2023 बैच के 45 प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने भेंट की

लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह (Chief Secretary Manoj Kumar Singh) से आज वर्ष 2022 ...