Breaking News

व्यापार मंडल के 50 वें स्थापना दिवस पर आयोजित होगी गोष्ठी

फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल की बैठक श्रीमती शीलमणि शर्मा की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की 50 वीं वर्षगांठ स्वर्ण जयंती के अवसर पर मनाने हेतु विचार विमर्श किया गया।

उत्कृष्ट ग्रेड बनती है विश्वविद्यालय की बेहतर पहचान- राज्यपाल

बैठक में तय किया गया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती के शुभ आरंभ करने हेतु 24 दिसंबर 2022 दिन शनिवार को सायं 3:00 से 6:00 तक व्यापारी अधिकारी गोष्ठी का आयोजन स्थानीय रामलीला चौराहा बाजार समिति के अंतर्गत जिला अध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी की अध्यक्षता आयोजित होगा।

तदोपरांत स्थानीय अग्रसेन चौक रामलीला चौराहे पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्वर्ण जयंती के शुभारंभ पर दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर हिकमत उल्लाह खां को फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नए वैरिएंट के साथ लौटा कोरोना ये लक्षण दिखे तो हो जाएं सावधान

बैठक में क्षेत्रीय बाजारों में व्यापारी गोष्ठी एवं बैठकें करवाने का निर्णय भी लिया गया साथ ही शहर के युवा अधिवक्ता शिव शंकर दुबे की निर्मम हत्या की निंदा प्रस्ताव तथा 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा 

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...