Breaking News

अगले दो साल में लिखी जाएगी पूर्वांचल के विकास की इबारत: CM योगी

गोरखपुर/चौरी चौरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के तरकुलहा में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगलेदो साल में पूर्वांचल के विकास की इबारत लिखी जाएगी। इसके पहले उन्होंने चौरीचौरा क्षेत्र में मां तरकुलहा देवी मंदिर के पर्यटन विकास और सुन्दरीकरण के कामों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि शहीदों की धरती का चतुर्दिक विकास किया जाएगा। लोगों को नवरात्र पर्व की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह मातृशक्ति की अराधना, सशक्तिकरण की प्रेरणा देने का पर्व है।

नवरात्र के बाद असत्य परसत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व आएगा। लोग रावण का दहन करेंगे। उन्होंने लोगों को नवरात्र की शुभकामना और बधाई दी। उन्होंने कहा कि 1857 स्वाधीनता आंदोलन के महान क्रांतिकारी अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की इष्ट देवी मां तरकुलहा देवी का दर्शन करना उनके औरसभी लोगों के लिए धन्य हो जाने की बात है।

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष अमर शहीद बाबू बंधू सिंह का भव्य स्मारक बनेगा। स्मारक के साथ उनकी भव्य प्रतिमा भी लगाई जाएगी। पुस्तकालय, वाचनालय, विश्रामालय का भी निर्माण होगा।इसके लिए जिला प्रशासन को भी निर्देश दिया गया है।उन्होंने कहा कि बंधु सिंह की अधिष्ठात्री देवी तरकुलहा देवी का भव्य मंदिर भी बनेगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

दो वर्ष 2021 और 2022 में गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। गोरखपुर को एम्स और फर्टिलाइजर की सौगात का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इनमें हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। 2022 में चौरीचौरा कांड के सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं। देश को आजादी दिलाने वाले क्रान्तिकारियों की देन है कि आज हम भीड़ के रूप में जुटे हैं। देवी मां का दर्शन आसानी से पा जा रहे हैं। यदि अंग्रेजी हुकूमत होती तो शायद हम ऐसा नहीं कर पाते।

प्रदेश की सभी बंद चीनी मिलों को चलाया जा रहा है। जिससे लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। पिपराइच चीनी मिल इस बार पूरी क्षमता में चलेगी। 50 हज़ार कुंतल प्रतिदिन की पेराई करेगी। चीनी बनाने के साथ एथेनॉल भी बनाया जाएगा। उसका प्रयोग डीजल और पेट्रोल में करके विदेशी मुद्रा बचाई जाएगी। तरकुलहा में मुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय कुमार सिंह टप्पू, धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रकाशचंद्र नन्हे, अरुण सिंह, अशोक कुमार राय, और डॉ अशोक सिंह ने किया।

रिपोर्ट-रंजीत जयसवाल

About Samar Saleel

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...