Breaking News

जनता और जनप्रतिनिधियों की आवाज पहुचायेगा संवाद केंद्र

गोरखपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार को कौड़ीराम उपनगर में जनसंवाद केंद्र की औपचारिक शुरुआत की गई। यह केंद्र जनता और जनप्रतिनिधियो की आवाज को पहुंचाने में माध्यम की भूमिका अदा करेगा। इसके साथ इस संवाद केंद्र की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश त्रिपाठी और रणजीत सिंह राज ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए रणजीत सिंह राज ने कहा कि संवाद केंद्र जनता जनप्रतिनिधि और अधिकारियो के बीच संवाद बनाने में कारगर भूमिका निभाएगा।

आम जनता अधिकारियों से इस केंद्र में रख सकेगी अपनी बात

केंद्र स्थापित करने के लिए उन्होंने पीपीए की सराहना की। वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच संवाद का माध्यम है। केंद्र खुलने से जनता अपनी बात सीधे अधिकारियों और नेताओं तक पंहुचा सकेगी। सह संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह ने जनसंवाद केंद्र की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। संयोजक जेपी गुप्ता एडवोकेट ने लोगों को एसोसिएशन के क्रियाकलापों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चंद्र पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, ग्राम प्रधान उमेश पासवान, वरिष्ठ पत्रकार रविप्रताप सिंह, अशोक सिंह, नागेन्द्र पाण्डेय, घनश्याम कसौधन, नुरुल्लाह अंसारी, दिनेश गुप्ता, अनुराग सिंह, सुधाकर त्रिपाठी, डीपी राय, आशीष राय, नीतीश कुमार सिंह, सत्यचरण राय लकी, जनार्दन कुशवाहा, बसंत यादव, संतोष गुप्ता, अखिलेश त्रिपाठी, अमन वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अलोकरंजन त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, विजयशंकर त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, नरसिंह यादव, कृपाशंकर राय समेत दर्जनों पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...