Breaking News

नरम और फूली रोटी बनाने का तरीका है आसान, बस अपनाएं ये विधि

भारत में कई तरह के लोग हैं जो अलग अलग तरह की डिश और रेसिपी ट्राई करते हैं। भौगोलिक आधार पर भारत में खाने की अलग अलग वैरायटी मिल जाएगी। पंजाबी से दक्षिण भारतीय खाना और गुजराती से उत्तर भारतीय खाद्य सामग्रियों की अलग अलग वैरायटी और रेसिपी है। लेकिन इनमें रोटी एक ऐसी खाद्य सामग्री है, जिसे लगभग हर भारतीय रसोई में बनाया जाता है। रोटी खाए बिना लोगों का काम नहीं चलता। कई घरों में लंच और डिनर दोनों में रोटी खाई जाती है। लेकिन अधिकतर लोगों का मानना है कि रोटी बनाना आसान नहीं होता। लोग रोटी बनाने की विधि जानते है और रोजाना रोटी बनाते भी हैं लेकिन उनकी शिकायत रहती हैं कि उनकी रोटी नरम या फूली हुई नहीं होती। अगर बनाते समय वह नरम होती भी है तो कुछ देर रखने के बाद वह खाने लायक नहीं रहती। कई बार गूंदा हुआ आटा लोग फ्रिज में रख देते हैं, जिस कारण भी उनकी रोटी सॉफ्ट नहीं बन पाती। ऐसे में यहां आपको फ्रिज में रखे आटे से ही नरम और फूली-फूली रोटी बनाने के आसान तरीके के बारे में बताया जा रहा है। इन टिप्स से रोटी बनाते समय आपको आसानी होगी।

फ्रिज में रखे आटे की सॉफ्ट रोटी बनाने के टिप्स

गुनगुने पानी से दोबारा गूथें

अगर आटा फ्रिज में रखा था, तो उससे रोटी बनाने से पहले आटे को दोबारा गूथें। इसके लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। फ्रिज में रखने से आटे की ऊपरी सतह पर एक कड़ी लेयर बन जाती है। इस लेयर को हटाने के लिए आटे को दोबारा गूथंना होता है। पानी लगाकर ऊपर ऊपर से गूंथ लें। फ्रिज की ठंडक आटे से निकल जाने के बाद रोटी बनाएं। वह ताजे आटे की तरह की बनेगी।

तेज आंच पर न सेकें रोटी

ताजे आटे और फ्रिज में रखे आटे की रोटी बनाते समय एक बात का ध्यान रखें कि फ्रिज से आटा निकालकर रोटी बना रहें हैं और उसे दोबारा गूथने का समय नहीं हैं तो रोटी को बहुत तेज आंच पर न सेकें। ऐसा करने से रोटी कड़ी पापड़ जैसी बनती है।

फ्रिज में आटा निकालकर तुरंत रोटी न बनाएं

फ्रिज से आटा निकालकर एकदम से रोटी न बनाएं। पहले आटे को थोड़ी देर रूम टेम्परेचर पर रखें। फ्रिज से आटा निकालने पर वह ठंडा होता है, जिससे तुरंत रोटी बेलने व सेंकने पर उसका स्वाद भी अलग लगता है और नरम भी नहीं सिकती।

आटा ज्यादा पुराना न हो
सुबह गूथें आटे को फ्रिज में रखकर शाम को उससे रोटी बना सकते हैं लेकिन आटा अलग ज्यादा पुराना होगा तो खाने में उसका स्वाद भी खराब लगेगा। वह गर्मियों के लिए बासी आटा नुकसानदायक भी हो सकता है। रोटियां भी काफी कड़क बनेंगी। इसलिए ज्यादा पुराना आटा इस्तेमाल न करें।

About News Desk (P)

Check Also

इस रोग में शरीर में ही बनने लगता है अल्कोहल, लक्षण ऐसे जैसे हो शराब का नशा

अल्कोहल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म से लेकर कैंसर जैसी गंभीर ...