Breaking News

टीम इंडिया ने तीसरे क्वार्टर से शुरू किया धमाकेदार प्रदर्शन जापान को कुछ इस तरह किया तहस-नहस

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने गुरुवार को क्वालिफिकेशन राउंड में जापान को करारी शिकस्त दे डाली। गणतंत्र दिवस पर टीम इंडिया ने राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में धमाल मचाया और जापान को 8-0 से रौंद डाला।

दोनों टीमों के बीच पहले दो क्वार्टर तक मुकाबला कांटे का रहा, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने धमाकेदार वापसी की और एक के बाद एक गोल कर जापान के होश उड़ा डाले। 32 वें मिनट में जब टीम इंडिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, तो मनदीप सिंह ने शानदार गोल दाग 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके महज तीन मिनट बाद ही अभिषेक ने शानदार गोल किया और टीम इंडिया का स्कोर 2-0 पहुंचा दिया। 40वें मिनट में एक बार फिर टीम इंडिया ने पेनल्टी कॉन्रर हासिल किया और इस बार भी मौका नहीं चूका। विवेक सागर ने दनदनाता गोल दाग स्कोर 3-0 कर दिया।

महज चार मिनट बाद ही 44वें मिनट में अभिषेक ने एक और गोल कर सनसनी मचा दी। तीसरा क्वार्टर खत्म होने पर टीम इंडिया ने मजबूत बढ़त ली और 4-0 से आगे हो गई। महज 20 मिनट के अंदर टीम इंडिया ने 4 गोल दागकर कोहराम मचा दिया। अब बारी थी चौथे क्वार्टर की। जैसे ही इसकी शुरुआत हुई, 46वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने कहर बरपाते हुए दनदनाता गोल दागा और टीम इंडिया को 5-0 से बढ़त दिला दी।

55वें मिनट में जापान ने मौके की तलाश करते हुए गोल दागने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद टीम इंडिया ने एक बार फिर सनसनी मचाते हुए अगले ही मिनट एक गोल दाग स्कोर 6-0 से आगे कर दिया। जापान पर पूरी तरह हावी हो चुकी टीम इंडिया के लिए 59वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल दाग टीम को 7-0 से बढ़त दिला दी। अब तो टीम इंडिया रोके नहीं रुकी, 60वें मिनट में टीम इंडिया ने आखिरी गोल दाग जापान की टीम को तहस-नहस कर दिया।

भले ही जापान के खिलाफ टीम इंडिया की ये सम्मान की लड़ाई थी, लेकिन भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर होने के बावजूद देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर दोहरी खुशी दे दी। ये मुकाबला जीतने के बाद हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का स्थान तय होगा। उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड से हारकर पहले ही मुकाबले से बाहर हो चुकी है।

इधर हॉकी वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल खेलने वाली चार टीमें तय हो चुकी हैं। जर्मनी की टीम क्रॉसओवर मैच में फ्रांस को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। शुक्रवार (27 जनवरी) को उसका सामना तीन बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं नीदरलैंड ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर शुक्रवार को होने वाले अंतिम चार मुकाबले में जगह बनाई है, जिसमें उसकी टक्कर बेल्जियम से होगी। दूसरा सेमीफाइनल भी 27 जनवरी को होगा।

About News Room lko

Check Also

अंपायर से बहस करना विराट कोहली को पड़ा महंगा, लगा भारी जुर्माना

रॉयल चलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ ...