Breaking News

Doodle : दुनिया का पहला रेडियो मैसेज आज ही धरती से बाहर..

अगर आपने आज का Doodle अभी तक नहीं देखा है तो अब जरूर देखें। शायद ये देखने के बाद आपको ये समझ न आये की ये क्या है। दरअसल आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का पहला रेडियो मैसेज धरती से आज ही के दिन बाहर भेजा गया था। इस मेसेज को नाम दिया गया था Arecibo message। वैज्ञानिकों के एक समूह ने Puerto Rico के जंगलों में स्थित अरसिबो ऑब्ज़र्वेटरी में इकट्ठा होकर इस उपलब्धि को अंजाम दिया था।

Doodle : अरसीबो द्वारा अपग्रेड रेडियो टेलिस्कोप..

3 मिनट के इस रेडियो मेसेज में 1,679 बाइनरी डिजिट्स (दो प्राइम नंबरों को मल्टीपल) था, जिन्हें एक ग्रिड यानी 23 कॉलम और 73 पंक्तियों में व्यवस्थित किया जा सकता था। नंबरों की इस सीरीज का लक्ष्य सितारों का वह समूह था, जोकि पृथ्वी से M-13, 25,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित था। यह ब्रॉडकास्ट काफी शक्तिशाली था क्योंकि इसने अपने 305 मीटर के एंटीना से जुड़े अरसीबो के मेगावाट ट्रांसमीटर का उपयोग किया था। इस ऐतिहासिक ट्रांसमिशन का मुख्य उद्देश्य अरसीबो द्वारा हाल ही में अपग्रेड किए गए रेडियो टेलिस्कोप की क्षमताओं को प्रदर्शित करना था।

ये भी पढ़ें – Deepika-Ranveer की शादी पाकिस्तान में भी छाई

About Samar Saleel

Check Also

दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी दिल्ली, प्रदूषण के मामले में ये है भारत की रैंकिंग

स्विस ग्रुप आईक्यू एयर ने दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों और देशी की राजधानियों की ...