Breaking News

29 वर्ष के बाद बड़े परदे पर फिर दस्तक देगा ये कार्टून शो

‘टॉम एंड जेरी’ कार्टून को पसंद करने वाले फैंस के लिए बड़ी ही खास खबर सामने आई है। एक बार फिर से ये कार्टून लौट रहा है। 90 के दशक में टॉम एंड जेरी हर बच्चे का फेवरेट कार्टून हुआ करता था। और आज भी ये शो लोगों के दिलों में याद बनकर बसा हुआ है। इस बार टॉम एंड जेरी एक नए अंदाज में आने के लिए तैयार हो गए है।

https://twitter.com/TomAndJerry/status/1328744719447437312?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1328744719447437312%7Ctwgr%5E&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.newstracklive.com%2Fnews%2Ftom-and-jerry-trailer-out-fans-get-crazy-film-will-release-in-2021-sc88-nu901-ta901-1413495-1.html

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार टॉम एंड जेरी टीवी पर नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर आने वाला है। सोशल मीडिया पर टॉम एंड जेरी पर बनी फिल्म का ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे एक बार फिर से ये दोनों कार्टून वही पुरानी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहा है। हम बता दें कि इस बार टॉम एंड जेरी किसी घर में नहीं बल्कि एक होटल में उत्पात मचाते हुए दिखाई दे रहे है वो भी इंसानों के बीच। ट्रेलर में एक शाही शादी होती हुई नज़र आ रही है। जिसके लिए खास तैयारियां हो रही हैं। इस ट्रेलर पर लोगों के खूब रिएक्शन मिल रहे है।

टिम स्टोरी के निर्देशन में बनी एनिमेटेड एक्शन कॉमेडी मूवी ‘टॉम एंड जेरी’ 5 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। 29 वर्ष के उपरांत यह मौका होगा जब दर्शक टॉम और जेरी की लड़ाई और नोकझोंक बड़े पर्दे पर देखने को मिलेंगी। इससे पहले वर्ष 1992 में ‘टॉम एंड जेरी- द मूवी’ शीर्षक वाली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

सलमान खान के घर पर फायरिंग से लेकर दोनों आरोपी की गिरफ्तार तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बीते दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, रविवार सुबह ...