Breaking News

केरल के इस शख्स ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा मार्कर पेन

दुनियाभर में लोग Guinness World Records में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए क्या क्या नहीं करते। आपने देखा होगा लोग बड़ी मेहनत करते हैं केवल इसलिए कि उनका नाम Guinness World Records में दर्ज हो जाए। ऐसे में कई नाम हैं जो अब तक Guinness World Records में दर्ज हो चुके हैं। अब इसी लिस्ट में एक नाम शामिल हुआ है मोहम्मद दिलीफ़ का। जी दरसल उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा मार्कर पेन बनाया है।

इसके अलावा आपको यह जानने के बाद और बड़ी ख़ुशी होगी कि ये रिकॉर्ड भारत के नाम है। मिली जानकारी के मुताबिक केरल के रहने वाले मोहम्मद दिलीफ़ ने दुनिया का सबसे बड़ा मार्कर पेन बनाया है और इसके लिए उनका नाम Guinness World Records में दर्ज हो चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक इसे बनाने के पीछे मोहम्मद दिलीफ़ का मकसद नई पीढ़ी को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित करना है। बताया जा रहा है यह पेन 2।745 m x 0।315 m का है और यह रिकॉर्ड दिलीफ़ ने 5 सितंबर को बनाया है। Guinness World Records ने इस मार्कर की मेकिंग का वीडियो अपने फ़ेसबुक पेज पर शेयर किया है जो आप यहाँ देख सकते हैं।

इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दिलीफ़ इसे बना रहे हैं और बनने के बाद इससे कैसे लिखा जाएगा। वहीं इस वीडियो की सबसे ख़ास बात तो यह है कि मार्कर से जो पहला शब्द उन्होंने लिखा वो ‘इंडिया’ था। अब तक इस वीडियो को हज़ारों लोगों ने पसंद किया है। वहीं कई लोग इस वीडियो में दिखाए जाने वाले दृश्य की तारीफें करते नहीं तक रहे हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...