Breaking News

माँ पीताम्बरा फ़िल्म क्रिएशन ने दूसरी फिल्म के लिए विमल पाण्डेय से किया करार

फ़िल्मी पर्दे पर रूप और सौंदर्य का विशेष महत्व होता है। लेकिन जब कलाकार का गुण, वयवहार और उसका काम बोलता दिखता है तभी उसकी डिमाण्ड भी बढ़ती है। हॉट स्टार एक्टर विमल पाण्डेय के साथ कुछ हुआ। पिछले दिनों वो फ़िल्म ‘बलम मोरा रंगरसिया’ की शूटिंग गोरखपुर में कर रहे थे। इसी बीच उक्त फ़िल्म के निर्माता पीएन सिंह की नजर इनको बखूबी वॉच कर रही थी,बस काम हो गया।

यहीं उन्होंने निर्णय किया कि इनकी दूसरी फिल्म गोरखपुर जंक्शन का हीरो भी विमल ही होंगे। इस रहस्य से पर्दा तब उठा जब बलम मोरा की शूटिंग कम्प्लीट हुई। फौरन वहीं सेट पर इनको निर्माता महोदय ने फाईनल करते हुए अपनी फिल्म का हीरो दूसरी बार घोषित कर दिया।

अभिनेता विमल के लिए यह एक सुखद अनुभूति है। होना भी चाहिए क्योंकि प्राप्त जानकारीनुसार आगामी हर महीने एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्तता इनकी तो स्पष्ट दिख रही है। टीआरपी का जलवा है।

मालूम हो कि ‘माँ पीताम्बरा फ़िल्म क्रिएशन’ कृत विमल पाण्डेय स्टारर अगली भोजपुरी फ़िल्म का नाम गोरखपुर जंक्शन’ है। फ़िल्म के निर्माता पीएन सिंह हैं। जिन्होंने मंजे हुए निर्देशक शिव कुमार तिवारी को निर्देशन का बागडोर सौंपा हैं। फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। इसके मुख्य कलाकारों में विमल पाण्डेय, अवन्तिका यादव, कॉमेडी किंग रोहित सिंह ‘मटरू’, वर्सेटाइल एक्टर संजू सोलंकी इत्यादि हैं। शेष कलाकारों का चयन जारी है।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

‘अंदाज अपना अपना’ के लिए रवीना ने सुझाए इन दो अभिनेताओं के नाम, जानें क्या कहा अभिनेत्री ने

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं। कई फिल्में तो ऐसी भी ...