Breaking News

माँ बनने वाली हैं पूनम पांडेय, डॉक्टर ने किया खुलासा

टीवी शोज में अपने जलवे दिखाने वाली पूनम पांडेय को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल पूनम ने लॉकडाउन के दौरान शादी की है और अब शादी के बाद वह गोवा में हैं। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक एक बड़ी खबर उनके डॉक्टर ने खोली है।

जी दरअसल उनके डॉक्टर का कहना है पूनम माँ बनने वाली हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक गोवा में रह रही पूनम 6 सप्ताह की गर्भवती है और वह जल्द ही माँ बनेंगी। इस बारे में जानकारी उनकी जांच करने वाले डॉक्टर ने दी है।

वैसे पूनम और उनके पति सैम बॉम्बे दोनों को मुंबई जाने की परमिशन कोर्ट ने दे दी है। कोर्ट ने यह परमिशन बीते शुक्रवार 13 नवंबर को दी है। जी दरअसल यह भी बताया जा रहा है कि दोनों शनिवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। क्या था मामला- जी दरअसल पूनम के खिलाफ बीते दोनों केस दायर किया गया था।

वह केस काणकोण में विवादित वीडियो शूट करने के मामले में दायर किया गया था। ऐसे में कोर्ट ने पूनम को इस शर्त पर जमानत दी है कि वह अपने पति संग काणकोण पुलिस स्टेशन में 6 दिन में हाज़री देंगी। इसी वजह से भी गोवा से बाहर जाने के लिए पूनम को कोर्ट से परमिशन लेना पड़ी।

वहीं इस दौरान पूनम ने वार्का डॉ। आर। जी प्रभुगांवकर से जांच करवाई तो वह 6 सप्ताह की गर्भवती पाई गई हैं और उन्होंने अपनी अपील में आराम की बात कही थी। वैसे पूनम ने इस तरह अपने हेल्थ और सैम के मुंबई में एक फिल्म और एक डॉक्यूमेंट्री का हवाला देते हुए कोर्ट से मुंबई जाने की परमिशन मांगी हैं जो उन्हें मिल चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक पूनम को मिली जमानत रद्द करने के लिए सम्राट भगत की दायर याचिका पर 21 नवंबर को सुनवाई हो सकती है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

‘अंदाज अपना अपना’ के लिए रवीना ने सुझाए इन दो अभिनेताओं के नाम, जानें क्या कहा अभिनेत्री ने

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं। कई फिल्में तो ऐसी भी ...