Breaking News

इस बार विभिन्न राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का ऐसा असर…

भारत में इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को होगा। इस ग्रहण का विभिन्न राशियों पर भी असर होगा। कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा तो कुछ राशियों को इस दौरान संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अब जानते हैं विभिन्न राशियों पर कैसा रहेगा इस सूर्य ग्रहण का असर-

मेष
शारीरिक कष्ट होने के साथ मानसिक तनाव होगा और ग्रहण का प्रतिकुल परिणाम प्राप्त होगा। भाग्य साथ नहीं देगा।

वृषभ
इस राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ नहीं है। वाहन चलाने में सावधानी बरते। कई तरह के कष्ट उठाना पड़ सकते हैं।

मिथुन
वैवाहिक रिश्तों के लिए यह ग्रहण ठीक नहीं हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है और कलह की संभावना दिखाई दे रही है।

कर्क
कर्क राशि के लिए ग्रहण शुभ फलदायी होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। धनलाभ होगा।

सिंह
सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में कमी होगी और संतान पक्ष से तकलीफ हो सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी असफलता हाथ लगेगी।

कन्या
कन्या राशिवालों को नौकरी के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।

तुला
भाग्य कम साथ देगा, लेकिन पराक्रम अच्छा रहेगा। छोटे भाई-बहनों को दिक्कत हो सकती है, क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

वृश्चिक
आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। दुर्घटना के योग बन रहे हैं सावधान रहे। तामसिक आहार से दूर रहें।

धनु
धनु राशि वालों की खुद की और जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य की समस्याओं को लेकर सावधान रहें।

मकर
विदेश या त्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन शत्रु पीड़ा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है।

कुंभ
ग्रहण का फल शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ होगा और भाईयों से सहयोग मिलेगा। सभी इच्छाओं की पूर्ती होगी। प्रेम संबंधों में दिक्कत हो सकती है।

मीन
इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को काफी दिक्कत हो सकती है। अधिकारियों की नाराजगी काी वजह से नौकरी में अनचाही जगह पर तबादला हो सकता है।

About Samar Saleel

Check Also

राम नवमी पर सरयू सलिला में स्नान का विशेष महत्व 

राम नवमी विशेष: भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत ...