Breaking News

ताजनगरी के इतिहास में होने जा रही ये अनोखी शादी, अग्निकुंड के सामने नही लेंगे फेरे , नहीं होंगे सात वचन…

 ताजनगरी के इतिहास की ये अनोखी शादी होगी। इसमें अग्निकुंड नहीं, बल्कि भारत माता की प्रतिमा के सामने फेरे लिए जाएंगे। वचन भी सात नहीं आठ होंगे। आठवां वचन देश और धर्म की रक्षा का होगा।

इस अनूठी शादी के आमंत्रण पत्रों ने मेहमानों की जिज्ञासाएं बढ़ा दी हैं। दरअसल यह शादी 28 जून को फतेहाबाद रोड के डी ग्राउंड मरकस में होनी वाली है। इसमें दूल्हा होंगे फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील में तैनात एसडीएम रविंद्र सिंह और दुल्हन के लिबास में डॉक्टर खुशबू सिंह होंगी, जो एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ से एमडी पीडियाट्रिक्स कर रही हैं।

अलीगढ़ में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के पद पर तैनात आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-5 के निवासी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने अपनी बेटी डॉ. खुशबू सिंह का विवाह शास्त्रत्त्ीपुरम निवासी एसडीएम रविंद्र सिंह से तय किया है। 28 जून को दोनों की ताजनगरी में शादी है। नाते रिश्तेदारों को शादी के कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। कार्ड पर सामाजिक सरोकार से जुड़े स्लोगन लिखे हैं, जो आकर्षण का केंद्र हैं। नम्र निवेदन में ‘उतना लें थाली में व्यर्थ न जाए नाली में’ की अपील की है।

कार्ड में लिखा है कि ‘भारत राष्ट्र विषम परिस्थियों से गुजर रहा है। बाहरी और भीतरी शक्तियां देश को तोड़ने में जुटी हैं। समाज में देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिए बेटी डॉ. खुशबू सिंह व एसडीएम रविंद्र सिंह के शुभ पाणिग्रहण संस्कार पर भारत माता की प्रतिमा के समक्ष सात फेरे, देश एवं हिन्दुत्व की रक्षा को आठवां वचन लेने का निश्चय किया है।

हे सर्व शक्तिमान परमेश्वर हिंदू राष्ट्र घटक के रूप में हम तुमको सादर प्रणाम करते हैं। इस कार्य के लिए हम कटिबद्ध हैं। हमें इस कार्य को पूरा करने को आशीर्वाद दें। हमें ऐसी अजेय शक्ति दीजिए कि हमें सारे विश्व में कोई जीत न सके।

डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह बताते हैं कि उनके पिता स्व. आजीराम सिंह सेना में सूबेदार थे। शुरुआत से ही परिवार में देशभक्ति की तालीम मिली है। उन्होंने अपने दोनों डॉक्टर बेटे और डॉक्टर बेटी को भी यही तालीम दी है। उनका सपना था कि बेटी की शादी में फेरे भारत माता की प्रतिमा के समक्ष हों। शादी में आठवां वचन देश और धर्म की रक्षा के लिए हो।

About News Room lko

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के 59 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्ति

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के बहुउद्देशीय हाल में आज ...