Breaking News

भीषण गर्मी और उमस से मिलेगी राहत , अगले 24 घंटे में यूपी में होने जा रही मानसून की एंट्री

भीषण गर्मी और उमस के बीच राहत की खबर है। अगले 24 घंटे में मानसून की एंट्री पूर्वी यूपी में हो जाएगी। शनिवार की शाम या रविवार को झमाझम बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी की तरफ से आ रही मानसूनी हवाओं ने पश्चिमी बिहार के बाद अब पूर्वी यूपी का रूख कर लिया है। माना जा रहा है कि शनिवार की शाम या रविवार की सुबह तक जनपद से मानसूनी हवाएं गुजरेंगी। इसके साथ ही पूर्वांचल में मानसून की एंट्री भी हो जाएगी। इसके कारण शनिवार की शाम या रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

दिन भर छाए रहे बादल, बरसे नहीं गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए शुक्रवार का दिन मायूसी भरा रहा। आसमान में गहरे का काले बादल छाए रहे। कहीं-कहीं इक्का-दुक्का बूंदें भी गिरी। हालांकि बारिश नहीं हुई। लोग दिनभर रिमझिम फुहारों का इंतजार करते रहें। बादलों की मौजूदगी के कारण दिन का तापमान बीते 24 घंटे में करीब 3.5 डिग्री नीचे लुढ़क गया।

मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि मानसूनी हवाएं पश्चिमी बिहार से पूर्वी यूपी का रूख कर चुकी है। यूपी-बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों तक मानसून पहुंच गया है। अगले 24 घंटे में पूर्वी यूपी में मानसून एंट्री कर जाएगा।

गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस था। जो शुक्रवार को 35.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में भी 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। शुक्रवार को रात का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा।

About News Room lko

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...