Breaking News

90 लाख की BMW कार से कचरा ढोता है ये युवक, वजह जानकार घूम जाएगा दिमाग

अक्सर लोग अपने शौक की वजह से महंगी से महंगी लग्जरी गाड़ियां खरीदते हैं। किन्तु क्या कभी किसी को अपनी लग्जरी कार से कचरा उठाते हुए देखा है। जी हां, यह सच है… झारखंड का एक युवक 90 लाख की BMW कार से अपने मुहल्ले का कचरा उठा रहा है। इसके पीछे की वजह से जानकर सभी लोग हैरान रह गए।

मामला झारखंड के रांची जिले का है, जहां के कार मालिक प्रिंस श्रीवास्तव ने बताया कि उसने डेढ़ वर्ष पूर्व 90 लाख की BMW कार खरीदी थी। यह कार उसने पिता को गिफ्ट की थी, किन्तु महज डेढ़ साल में ही कार में खराबी आने लगी। जब वह सर्विस सेंटर गए तो उन्हें वहां काफी परेशान किया गया। यही नहीं गाड़ी का पार्ट बदलने के नाम पर भी मोटी रकम वसूली गई। एक साल से ज्यादा समय तक कार सर्विस सेंटर में रही। इसके बाद भी कार सही नहीं हुई।

वहीं प्रिंस श्रीवास्तव ने बताया है कि इतनी लक्जरी कार देने के बाद भी वह अपने पिता को खुश नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि वह इस कार से इतने परेशान है कि गैराज से निकालने के लिए भी 8 लोगों को धक्का देने की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए वह इस कार से कचरा उठवा रहे हैं। बता दें कि कार मालिक ने परेशान होकर गाड़ी से कचरा उठाना शुरू कर दिया। साथ ही विरोध में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

About Aditya Jaiswal

Check Also

विद्यांत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ। विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर धर्म कौर के दिशा निर्देश में दो ...