Breaking News

कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल का निधन, सोनिया बोलीं- मैंने वफादार सहयोगी और दोस्त खो दिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 25 नवंबर की सुबह 3.30 बजे निधन हो गया है। 71 वर्षीय अहमद पटेल लगभग 2 महीने पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनके बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार अहमद पटेल का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था, जहां उनका निधन हुआ। अहमद पटेल ने 1 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और जो भी लोग उनके कॉन्टैक्ट में आए हैं वह अपना टेस्ट जरूर करा लें. इसके बाद उनका इलाज चल रहा था।

उनकी मौत की सूचना देते हुए बेटे फैजल पटेल ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट कर बताया कि वे बेहद दुख के साथ अपने पिता अहमद पटेल के असामयिक निधन की घोषणा कर रहे हैं। फैजल ने बताया कि 25 नवंबर को सुबह 3.30 बजे उनके पिता अहमद पटेल का निधन हो गया। लगभग एक महीना पहले उनके पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और वे मल्टी ऑर्गन फेलियर के शिकार हो गए।

वहीं इसे लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी बड़ा बयान आया है उन्होंने कहा कि मैंने एक सहयोगी को खो दिया है, जिसका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित था। उनकी ईमानदारी और समर्पण, कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, हमेशा मदद करने की कोशिश, उदारता… उनमें यह सभी दुर्लभ गुण थे, जो उन्हें दूसरों से अलग करते थे।

About Aditya Jaiswal

Check Also

बच्चों को मानसिक रूप से कमजोर बना रहा बढ़ता स्क्रीन टाइम, व्यक्तित्व विकास पर असर

नई दिल्ली:  बढ़ता स्क्रीन टाइम बच्चों के दिमाग के काम करने की क्षमता को कम ...