Breaking News

तीन दिन पहले घर से निकले मजदूर का शव मिला, मुंह से निकल रहा था खून, परिजनों में मचा कोहराम

बिधूना। थाना बेला क्षेत्र में तीन दिन लापता मजदूर का शव बम्बा में उतराता मिला है। गुरूवार की सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले अधेड़ के वापस घर न पहुंचने पर परिजन उसकी छानबीन में लगे थे, तभी शुक्रवार को मजदूर की साइकिल मल्हौसी बम्बा के पास मिली थी। आज दोपहर मजदूर का शव बम्बा में उतराता मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। मृतक मजदूर के पुत्र ने पिता की हत्या कर शव को बम्बा में फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है।

गुरूवार को मजदूरी करने निकला था – जानकारी के अनुसार थाना बेला क्षेत्र के गांव बाराह देवी निवासी राम सिंह उम्र 55 वर्ष पुत्र सिकंदर गुरूवार की सुबह मजदूरी के लिए घर से गांव के अन्य साथियों के साथ साइकिल से निकला था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने आसपास व रिश्तेदारी आदि में पता किया, पर कहीं कोई जानकारी नहीं हुई। शुक्रवार को दिन में परिजन राम सिंह की खोजबीन में जुटे थे कि तभी मल्हौसी के समीप बम्बा के किनारे अधेड़ की साइकिल पड़ी मिली। उधर मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ की थी।

वहीं शनिवार को ग्रामीणों ने मल्हौसी बम्बा में भोल पुर्वा के पास शव उतराता देखा तो इसकी जानकारी पुलिस व राम सिंह के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बम्बा से बहार निलवाया। शव के मुंह से खून आ रहा था। बम्बा में मिला शव राम सिंह का होने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बम्बा में शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। पुलिस ने परिजनों को मामले में पूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया, साथ ही कहा कि उन्हें जो लिखकर देना है वो दे दें। पीएम भी तीन डाक्टरों की टीम द्वारा कराया जायेगा। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुत्र ने व्यक्त की हत्या की आशंका – मृतक मजदूर रामसिंह के पुत्र विजय बहादुर ने पिता की हत्या कर शव को बम्बा में फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। विजय बहादुर ने इससे पूर्व शुक्रवार को थाना बेला में पिता की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। जब कि शुक्रवार को ही बम्बा के किनारे मृतक की साइकिल मिली थी।

साथियों से भी की गयी पूछताछ – शुक्रवार को रामसिंह की साइकिल मल्हौसी बम्बा के किनारे मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पछताछ के दौरान मजदूर के साथ मजदूरी करने गये लोगों से भी पूछताछ की थी। जिस दौरान साथ्ज्ञ गये मजदूरों ने बताया था कि वह लोग गुरूवार की शाम राम सिंह को उसके घर के पास तक छोड़कर अपने घर चले गये थे। जिसके बाद सुबह जानकारी हुई कि राम सिंह घर पर नहीं पहुंचा है। उसके बाद से वह लोग उसकी तलाश में जुट गये थे।

सीओ ने कहा – क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा है। कहा कि व्यक्ति की मृत्यु कैसे हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी। हालाकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन/राहुल तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप प्रारम्भ

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग ...