Breaking News

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के तीन मेधावी छात्रों अनावा जैन, मयूरेश श्रीवास्तव एवं हिमांशु सिंह ने अखिल भारतीय डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग क्विज प्रतियोगिता में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। प्रथम राउण्ड में शानदार प्रदर्शन करने के उपरान्त ये छात्र अब द्वितीय राउण्ड में अपने मेधात्व का परचम लहरायेंगे।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

यह प्रतियोगिता डिस्कवरी नेटवर्क चैनल्स एवं शैक्षिक एप ‘बाइजूज’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग प्रतियोगिता (डी.एस.एस.एल.) भारत की सबसे बड़ी अन्तर-विद्यालयी क्विज प्रतियोगिता है, जिसके प्रथम राउण्ड में देश के सभी 29 राज्यों एवं केन्द्र शाषित प्रदेश के 23000 से अधिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के उपरान्त सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने द्वितीय राउण्ड की प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रों को उनकी अभूतपूर्व प्रतिभा हेतु पुरष्कृत कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया है।

वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विभिन्न विषयों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों में आधुनिकता ज्ञान के साथ ही आत्मविश्वास का भी विकास होता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं।

About reporter

Check Also

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार ...