Breaking News

आज कन्या राशि के सभी काम समय से पूरे होंगे, कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…🖊️

📜आज का राशिफल📜

1.मेष राशि- आज घर में नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यापर में आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा।

2.वृष राशि- आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा।

3.मिथुन राशि- आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में आपको धन लाभ होने के योग बने हुये है। लवमेट के रिश्तों में नयापन आयेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

4.कर्क राशि- आज मेहनत के बल पर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सफल होंगे। किसी ख़ास दोस्त से बात होगी, जिससे आप अपने व्यापर को आगे बढ़ने के लिये सलाह लेंगे। संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी।

5.सिंह राशि- आज पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आज नयी चीज़े सीखने में आपकी रुचि रहेगी।

6.कन्या राशि- आज आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा। आज कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जायेंगे।

7.तुला राशि- आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज आप अपनी भाषा पर कंट्रोल रखे नहीं तो आसपास के लोगों आपका विरोध कर सकते है।

8.वृश्चिक राशि- आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

9.धनु राशि- आज कारोबार में मुनाफा होगा। ऑफिस में सहकर्मी आज आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। पैसे कमाने के नए विचार आपके मन में आयेंगे। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे।

10.मकर राशि- लोगों को आज धैर्य से काम लेना चाहिए। आप अपने काम को अच्छी दिशा देने के लिये जितना प्रयास करेंगे, आपके लिये उतना ही बेहतर होगा। आज काम में किसी तरह की जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए।

11.कुंभ राशि- आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पहले से उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा। आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे।

12.मीन राशि- आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान कर सकते हैं।

🥎📜आज का पंचांग – 26 फरवरी 2022📜🥎

तिथि दशमी – 10:42:08 तक
नक्षत्रमूल – 10:33:04 तक
करणविष्टि – 10:42:08 तक, बव – 21:29:36 तक
ऋतु शिशिर
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण
योग सिद्धि – 20:50:27 तक
वार शनिवार

🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय06:24:21
सूर्यास्त17:58:04

🌙चन्द्र राशि धनु
चन्द्रोदय27:45:00
चन्द्रास्त13:18:59

🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल09:00:00 से 10:30:00 तक
गुलिक काल06:24:21 से 07:51:04 तक

🥎शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत11:48:00 से 12:34:00 तक
🏀दिशा शूल – पूर्व

☀️जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।
 पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 16 जून 2024

मेष राशि:  आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज ...